
Jamshedpur : शहर के पुराना कोर्ट परिसर स्थित श्री श्री चंद्रमहालेश्वर मगदेव कचहरी बाबा मंदिर का 31वां स्थापना दिवस पर शुक्रवार को कलश यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा में 300 किशोरी और महिलायें शामिल हुई थी. कलश यात्रा में शामिल होने वाली महिलाएं स्वर्णरेखा नदी घाट पैदल पहुंची थी. उसके वहां से कलश में जलकर पैदल ही मंदिर तक पहुंची. कलश यात्रा में शामिल महिलायें काफी उत्साहित थी.24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन शुरू किया गया. इसके माध्यम से कोरोना मुक्त भारत की प्राथना भी की गयी.

दो दिनों तक कार्यक्रम का आयोजन
श्री चंद्रमहालेश्वर मगदेव कचहरी बाबा मंदिर के स्थापना दिवस पर दो दिनों तक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा. पहले दिन मंदिर में पूजा-अर्चना की गयी. लगातार दो दिनों तक पूजा-अर्चना का कार्यक्रम होगा. अंतिम दिन पूर्णाहुति के बाद भोग वितरण किया जायेगा.
ये थे मौजूद
मौके पर अमरनाथ मिश्रा, उत्तम कुमार, अजय सिंह, भोला शुक्ला, दिलीप जयसवाल, उत्तम चक्रवर्ती, मनोज कुमार, दिनेश तिवारी, कन्हैया कुमार, आशीष पंडित, जय कृष्ण झा आदि मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें- शादी के लिए परेशान कर रहा था प्रोफेसर, PhD स्कॉलर लड़की ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर काटा गला




