
Baharagora : बहरागोड़ा प्रखंड के ब्रामणकुंडी पंचायत अंतर्गत ब्रामणकुंडी गांव में गुरुवार से नवनिर्मित हरि मंडप प्रतिष्ठा को लेकर तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ किया गया. इस धार्मिक अनुष्ठान के प्रथम दिन प्रखंड क्षेत्र में बह रही रांगड़ो खाल नदी से पंडितों द्वारा पूजा पाठ कर करीब 121 महिला-पुरुष पश्चिम बंगाल के एकडाल, निरंजनपुर गांव होते हुए लगभग तीन किलोमीटर पैदल चलकर स्थानीय संकीर्तन मंडली, बैंड बाजे, शंख ध्वनि एवं जय श्री कृष्णा के जय जयकारे के साथ हरि मंडप पहुंचे. यज्ञ मंडप में कलश स्थापना की गई. बंगाल से आये पुजारी मंटू त्रिपाठी, टुरा त्रिपाठी व भजोहरि दास ने मंत्रच्चार के साथ पूजा-अर्चना की. इस धार्मिक अनुष्ठान में कई मौजा के लोग शामिल हुए. यज्ञ मंडप में कलश स्थापना के समय जय श्री कृष्णा के घोष से पूरा क्षेत्र गूंज रहा था तथा पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया था. मौके पर कमेटी के अध्यक्ष ठाकुर दास देहुरी, कोषाध्यक्ष सुशांत बेरा, सचिव सुबल तराई, शामल माइती, मलय बाड़ी, पुलिन दलाई, सपन दलाई आदि समेत क्षेत्र के ग्रामीण अनुष्ठान को सफल बनाने में जुटे हुए हैं. कलश यात्रा के बाद महायज्ञ शुरू होने के कारण कई गांव के लोगों ने गुरुवार को अपने घरों में चूल्हे नहीं जलाए. ग्रामीणों का मानना है कि हरि मंडप की प्रतिष्ठा किए जाने से पहले चूल्हा जलाना अनुचित है. उक्त अनुष्ठान में गोपीबल्लबपुर के केशवानंद महंत शामिल हुए. कमेटी के महिलाओं ने उनका पैर धोकर आशीर्वाद लिया. महंत महाराज से कई लोगों ने दीक्षा ग्रहण की.




