Giridih

गिरिडीह: सिविल सोसाइटी के साथ बैठक करेंगे एसपी, जिले की विधि व्यवस्था सुधारने पर रहेगा जोर

Giridih: जिले की खराब विधि व्यस्था और ट्रैफिक जाम के हालात को सुधारने की दिशा में एसपी दीपक कुमार शर्मा जल्द ही अभियान शुरू करेंगे. एसपी दीपक कुमार शर्मा ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत के क्रम में कहा की वो पिछले कई दिनों से शहर का भ्रमण कर रहे है. कई गड़बड़ी है जिसे दूर करना जरूरी है. और बगैर लोगो के सहयोग के ये संभव नहीं हैं. लिहाजा, एसपी ने रविवार को प्रेसवार्ता कर कहा की जल्दी ही नगर भवन में चैंबर ऑफ कॉमर्स, बस मालिक एसोसिएशन, ऑटो चालक एसोसिएशन, ई रिक्शा और फुटपाथ दुकानदार, पेट्रोल पंप एसोसिएशन समेत अन्य संगठन के साथ बैठक किया जाएगा. और कई मुद्दों पर चर्चा किया जाएगा. क्योंकि अगर शहर में जनसमस्या है तो कई कारण है. और अपराध भी बढ़ा है तो इसके पीछे कई कारण है. अवैध आर्थिक गतिविधि भी चरम पर है. जिसके कारण लगातार अपराध बढ़ता जा रहा है. एसपी ने कहा की नगर भवन के बैठक में हर मुख्य मुद्दों पर चर्चा होगा. जिसे शहर में लगने वाले ट्रैफिक जाम और अपराध को कंट्रोल किया जा सके. इसके लिए पहल पहले से होना चाहिए था, जो नही हुआ. लेकिन अब इसका जरूरत महसूस किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें: गिरिडीह अधिवक्ता संघ की नई टीम अब नए युवा अधिवक्ताओं को स्किल करने का ट्रेनिंग शुरू करेगी: चुन्नूकांत

Related Articles

Back to top button