
New Delhi: एशियन गेम्स 2023 के चौथे दिन भारत ने अपने मेडल का खाता खोल लिया है. इस बार भारत की महिला शूटर्स ने 50 मीटर राइफल थ्री इवेंट में सिल्वर मेडल पर निशाना लगाया है. इसके साथ ही आज भारत की मनु भाकर, ईशा सिंह और रिदम सांगवान ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है. यह भारत का इस बार के एशियन गेम्स में चौथा गोल्ड है. भारत ने अब तक कुल 16 मेडल जीतें हैं, वहीं स्वर्ण पदकों की संख्या 4 हो गई है.
Hangzhou Asian Games: India’s Manu Bhaker, Esha Singh and Rhythm Sangwan win gold in the Women’s 25-metre Pistol team event. This is the fourth gold for India
(Photo source: SAI Media) pic.twitter.com/4L6leDkubN
— ANI (@ANI) September 27, 2023
भारत ने अब तक जीते कुल 16 मेडल, स्वर्ण पदकों की संख्या हुई 4
मेहुली घोष, आशी चौकसे और रमिता जिंदल- 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट (निशानेबाजी): सिल्वर
अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह, मेन्स लाइटवेट डबल स्कल्स (रोइंग): सिल्वर
बाबू लाल और लेख राम, मेन्स कॉक्सलेस डबल्स- (रोइंग): कांस्य
मेन्स कॉक्स्ड 8 टीम- (रोइंग): सिल्वर
रमिता जिंदल- वूमेन्स 10 मीटर एयर राइफल (शूटिंग): ब्रॉन्ज
ऐश्वर्य तोमर, रुद्रांक्ष पाटिल और दिव्यांश पंवार, 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट (निशानेबाजी): गोल्ड
आशीष, भीम सिंह, जसविंदर सिंह और पुनीत कुमार- मेन्स कॉक्सलेस 4 (रोइंग): ब्रॉन्ज
परमिंदर सिंह, सतनाम सिंह, जकार खान और सुखमीत सिंह- मेन्स क्वाड्रपल स्कल्स (रोइंग): ब्रॉन्ज
ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर- मेन्स 10 मीटर एयर राइफल (शूटिंग): ब्रॉन्ज
अनीश, विजयवीर सिद्धू और आदर्श सिंह- मेन्स 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल (शूटिंग): ब्रॉन्ज
महिला क्रिकेट टीम: गोल्ड
नेहा ठाकुर सेलिंग (डिंगी – ILCA4 इवेंट): सिल्वर
इबाद अली सेलिंग (RS:X): कांस्य
घुड़सवारी में भारत ने ड्रेसेज टीम इवेंट (दिव्यकीर्ति सिंह, हृदय विपुल छेड और अनुश अग्रवाला, सुदीप्ति हजेला): गोल्ड
सिफ्त समरा, आशी चौकसे और मानिनी कौशिक (50 मीटर राइफल 3पी टीम स्पर्धा): सिल्वर मेडल
मनु भाकर, ईशा सिंह, रिदम सांगवान (25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा): गोल्ड
इसे भी पढ़ें:SC: रक्त चढ़ाने से वायु सेना अधिकारी को एचआईवी, 1.54 करोड़ रुपये का मुआवजा देने का आदेश




