JharkhandLead NewsRanchi

रेल परियोजनाओं के क्रियान्वयन के लिए जेटीसी प्रवीण प्रकाश कंपनी निदेशक बने

Ranchi : राज्य सरकार ने संयुक्त परिवहन आयुक्त प्रवीण प्रकाश को झारखंड सेंट्रल रेलवे लि. के निदेशक के रूप में नियुक्त किया है. इस संबंध में परिवहन विभाग ने आदेश जारी किया है. बता दें कि झारखंड सरकार, सीसीएल एवं इरकॉन के बीच कोयला क्षेत्रों में नयी रेल परियोजनाओं के निर्माण कार्यों के लिए क्रमश: 10: 64: 26 के अनुपात के हिस्सेदारी में जेसीआरएल कंपनी का गठन किया गया है. इस कंपनी के पास रेल परियोजनाओं का अनुश्रवण व क्रियान्वयन आदि का जिम्मा है.

इसे भी पढ़ें – निलंबित मुख्य अभियंता वीरेंद्र राम की पत्नी राजकुमारी देवी एवं पिता गेंदा राम की अग्रिम जमानत याचिका पर हाइकोर्ट में सुनवाई पूरी, आदेश सुरक्षित

Related Articles

Back to top button