RanchiSports

ईस्ट जोन जूनियर हॉकी प्रतियोगिता: महिला और पुरुष के दोनों वर्ग में झारखंड चैंपियन

Ranchi: हॉकी झारखंड और जिला प्रशासन, खूंटी के संयुक्त  तत्वावधान में खूंटी के एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम ( बिरसा कॉलेज कैंपस) में 19 मार्च से आयोजित  प्रथम हॉकी इंडिया जूनियर महिला एवं  जूनियर पुरुष पूर्वी क्षेत्र हॉकी चैंपियनशिप 2023 का आज समापन हो गया. प्रतियोगिता के अंतिम दिन  तीसरे एवं चौथे स्थान के लिए महिला वर्ग का सुबह हॉकी एसोसिएशन ऑफ उड़ीसा और हॉकी बिहार के बीच खेला गया. इसमें ओडिशा की टीम ने 10=0गोल से मैच जीत कर कांस्य पदक प्राप्त किया. पुरुष वर्ग का मैच हॉकी बंगाल और हॉकी बिहार के बीच खेला गया, इसमें बिहार टीम ने 3=1से विजय हासिल किया. इसके बाद फाइनल मैच महिला वर्ग का हॉकी झारखंड और हॉकी मिजोरम के बीच हुआ. दोनों ही टीम दो- दो गोल की बराबरी पर रही. पेनाल्टी शूटआउट में झारखंड टीम ने 2=1से मैच जीता और चैंपियन बनी. झारखंड टीम के गोलकीपर अनुपम होरो को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.

पुरुष वर्ग का फाइनल  हॉकी झारखंड  और हॉकी एसोसिएशन ऑफ उड़ीसा के बीच खेला गया. इसमें झारखंड टीम 3-1 से मैच जीतकर चैंपियन बनी. झारखंड टीम के दीपक सोरेंग को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड देकर सम्मानित किया गया. फाइनल मैच सह समापन समारोह में खेल मंत्री हफीजुल हसन अंसारी ने प्रतियोगिता में पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को सम्मानित किया.

इसे भी पढ़ें: झारखंड की बेटियों की बदौलत भारतीय टीम ने भूटान को 9-0 से किया पराजित

Related Articles

Back to top button