
25 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं
Ranchi : झारखंड लोकसेवा आयोग ने नगर विकास एवं आवास विभाग में असिस्टेंट इंजिनियर की परीक्षा लेने का निर्णय लिया है. यही परीक्षा 63 असिस्टेंट इंजीनियर की नियुक्ति के लिए ली जायेगी. परीक्षा की तिथि जारी कर दी गयी है. परीक्षा नौ अप्रैल से होगी. इस परीक्षा के लिए रांची में 25 केंद्र बनाये गये हैं. परीक्षा के लिए सीटिंग प्लान में कोविड से बचने के लिए डिस्टैंसिंग का पालन किया जा रहा है. बतातें चले की 25 परीक्षा केंद्रों पर 8387 उम्मीदवार परीक्षा देंगे.
दो पाली में होगी परीक्षा
झारखंड लोकसेवा आयोग की ओर से जारी किये गये परीक्षा सेड्युल के मुताबिक परीक्षा दो पाली में ली जायेगी. पहली पाली की परीक्षा 10 बजे से 12 बजे और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक ली जायेगी. परीक्षा तीन दिन चलेगी, जो नौ अप्रैल से शुरू होकर 11 अप्रैल तक चलेगी. नौ और 10 अप्रैल को खंड एक की परीक्षा होगी. नौ अप्रैल को केवल पहली पाली में परीक्षा होगी. यह परीक्षा जेनरल एबिलिटी टेस्ट, जेनरल अंग्रेजी और सामान्य ज्ञान की परीक्षा होगी. 10 अप्रैल को दोनों पाली में परीक्षा होगी जिसमे टेक्निकल सब्जेक्ट के पेपर वन और टू से सवाल होंगे. वहीं 11 अप्रैल को दोनों पाली में परीक्षा होगी. इसमें केवल टेक्निकल विषयों से सवाल पूछे जायेंगे.
1666 स्टूडेंट्स हुए रिजेक्ट
बताते चलें कि उम्मीदवारों की ओर से डाले गये एप्लीकेशन की स्क्रूटनी की गयी. इसके बाद परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स स्टूडेंट्स के नाम जारी किये गये. आयोग ने दो तरह के लिस्ट जारी किये हैं. पहला लिस्ट उन उम्मीदवारों के हैं जिन्हें रिजेक्ट किया गया है. ऐसे उम्मीदवारों की संख्या 1666 है. दूसरा लिस्ट उन उम्मीदवारों का है जो परीक्षा में शामिल होंगे. ऐसे उम्मीदवारों की संख्या 8387 है.
इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र के गृह मंत्री देशमुख पर कसा शिकंजा, हाई कोर्ट ने दिया CBI जांच का आदेश




