
Ramgarh: प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ब्रजेश कुमार गौतम की देख-रेख में राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया. इस राष्ट्रीय लोक अदालत में रिकॉर्ड 2050 मामलों के निष्पादन में 2 करोड़ 80 लाख 92 हजार 319 रुपए समझौता राशि प्राप्त हुए. इस लोक अदालत में सबसे ज्यादा बैंक संबंधित 218 मामलों में 1 करोड़ 60 लाख 62 हजार 27 रुपए समझौता राशि के रूप में प्राप्त हुआ है. पीडिजे ने सभी तरह कर मामलों के निष्पादन के लिए कुल 7 बेंचों का गठन किया था. प्रथम बेंच में सदस्य प्रधान न्यायधीश फैमिली कोर्ट रामगढ़ लोलार्क दुबे, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी अनुलिका कुमार और अधिवक्ता कौशल कुमार नियुक्त किए गए थे.द्वितीय बेंच के सदस्य के रूप में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम शेषनाथ सिंह, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी स्मृति त्रिपाठी एवं अधिवक्ता मजुरी चाकी शामिल थे. तृतीय बेंच के सदस्य के रूप में अपर जिला एवं सत्र न्यायधीश द्वितीय

संजय प्रताप, सिनियर सिविल जज संदीप कुमार बरतम, एवं अधिवक्ता अमरनाथ बंका शामिल थे. चतुर्थ बेंच के सदस्य के रूप में मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी कुसुम कुमारी, एसडीजेएम सह पीएमजेजीबी गौतम कुमार एवं अधिवक्ता मनीष कुमार शामिल थे. पंचम बेंच के सदस्य के रूप में अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मनोज कुमार राम, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी खालिद रशिद अलि अहमद, एवं अधिवक्ता बीबी जाहिदा खातुन शामिल थे.

छठवीं बेंच के सदस्य के रूप में चेयरमेन स्थायी लोक अदालत प्रदीप कुमार चौरसिया, सदस्य देवनाथ बैठा सदस्य एवं अरुण कुमार गुप्ता सदस्य के रूप में शामिल थे. सप्तम बेंच के सदस्य के रूप में सदस्य चेयरमेन कंज्यूमर फोरम जीके रॉय, सदस्य कुमारी नीना सिंह एवं अधिवक्ता जितेन्द्र कुमार को नियुक्त किया गया था.
इसे भी पढ़ें: बाबूलाल मरांडी की चिंता, दाहू यादव के खिलाफ ED में शिकायत करने पर महिला को मिल रही धमकी




