
Ranchi : जेपीएससी द्वितीय सिविल सेवा परीक्षा घोटाला मामले में जेपीएससी के तत्कालीन अध्यक्ष दिलीप प्रसाद समेत कई चार्जशीटेड आरोपियों ने मंगलवार को सीबीआई कोर्ट में हाजिरी लगाई है। जेपीएससी के तत्कालीन अध्यक्ष दिलीप प्रसाद इंटरव्यू, तत्कालीन सदस्य गोपाल प्रसाद सिंह,शांति देवी,राधा गोविंद नागेश,तत्कालीन परीक्षा नियंत्रक एलिश ऊषा रानी, बोर्ड पैनल एक्सपर्ट सोहनराम और बटेश्वर पंडित सीबीआई की विशेष कोर्ट में सशरीर उपस्थित हुए. इन सभी को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली हुई है. सीबीआई की दाखिल चार्जशीट पर संज्ञान लेकर सीबीआई की विशेष कोर्ट ने आरोपियों को समन जारी किया था .मामले में अबतक कई आरोपियों ने याचिका दाखिल कर कोर्ट से अग्रिम जमानत की गुहार लगाया है.बता दे की सीबीआई ने 26 नवंबर 2024 को सीबीआई की विशेष कोर्ट में करीब 70 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किया था . सीबीआई ने 7 जुलाई 2012 को प्राथमिकी दर्ज की थी .जेपीएससी के तत्कालीन अध्यक्ष दिलीप प्रसाद समेत 64 आरोपियों को सीबीआई ने आरोपी बनाया है . आरोप है कि तत्कालीन जेपीएससी के सदस्य और कोऑर्डिनेटर के कहने पर 12 अभ्यर्थियों के नंबर बढ़ाए गए थे . जबकि कई अभ्यर्थियों के कॉपियां में कांटछांट कर नंबर बढ़ाए गए थे . सफल अभ्यर्थियों के इंटरव्यू में मिले वास्तविक नम्बर भी बढ़ाए गए थे. कॉपियों की जांच गुजरात स्थित फोरेंसिक लैब में कराई गई थीं.



