JharkhandNationalRanchi

#Jobs : एक साल में सिर्फ 17,762 नियुक्तियां, केंद्र सरकार के 73 विभागों में 6,83,823 पद अब भी खाली

Ranchi : केंद्र सरकार के अधीन 73 विभाग आते हैं. इन विभागों में गैजेटेड, नॉन गैजेटेड श्रेणी में कर्मचारियों की नियुक्ति की जाती है. आंकड़े बताते हैं कि केंद्र सरकार के रोजगार देने के आंकड़ों में बीते पांच साल में काफी गिरावट आयी है. राज्य सभा में प्रस्तुत आंकड़ों के मुताबिक केंद्र सरकार ने वित्तीय वर्ष 2018-19 में मात्र 17762 नौकरियां दी हैं. केंद्र सरकार की ओर से यूपीएससी, कर्मचारी चयन आयोग व रेलवे की ओर से सीधी भर्ती की जाती है. ये नियोक्ता एजेंसी कई स्तर पर नियुक्ति के लिए वर्ष में नियमित बहाली निकालती है.

इसे भी पढ़ें : भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम रही सरकार : हेमंत सोरेन

हर नियोक्ता एजेंसी में कम हुई नियुक्ति

आंकड़ों के मुताबिक यूपीएससी की ओर से सीधी भर्ती के रूप में 2014-15 में 1244, 2015-16 में 1707, 2016-17 में 1442, 2017-18 में 427 और 2018-19 में 182 नियुक्ति की गयी है. इन्हीं वर्षों में कर्मचारी चयन आयोग की ओर से क्रमश: 58066, 25138, 68880, 45391 और 16748 कर्मचारियों की बहाली हुई है. वहीं सबसे ज्यादा नौकरी देने वाली एजेंसी रेलवे में 2014-15 में 1379, 2015-16 में 1283, 2016-17 में 1109, 2017-18 में 1102 और 2018-19 में केवल 832 लोगों को विभिन्न श्रेणी में नौकरी दी गयी है. केवल रेलवे ही 2019-20 में 105338 नौकरी देने की प्रक्रिया चला रहा है.

इसे भी पढ़ें : पूर्व मंत्री अमर बाउरी से पहले विधायक बिरंची नारायण के सरकारी आवास में जबरन घुसे थे जेएमएम कार्यकर्ता

683 823 पदों में नियुक्ति का इंतजार

आंकड़ों के गणित को देखें तो केंद्र सरकार के अधीन आने वाले 73 विभागों में 683823 पद अब भी खाली हैं. ये सभी पद गैजेटेड और नॉन गैजेटेड श्रेणी के हैं. जिन विभागों में सबसे ज्यादा पद खाली हैं, उनमें परमाणु ऊर्जा में 6181, कृषि सहकारिता में 2001, नागर विमानन में 1165, वाणिज्य में 1172, रक्षा (सिविल ) में 187054, गृह मंत्रालय में 72365, भारतीय लेखा परीक्षा व लेखा में 19641, सूचना व प्रसारण विभाग में 2061, खान विभाग में 6481, कार्मिक लोक शिकायत और पेंशन विभाग में 2361, रेलवे में 259369, राजस्व में 78653, विज्ञान प्रोद्योगिकी में 6993, शहरी विकास में 2140, जल संसाधन में 4565 पद खाली हैं.

इसे भी पढ़ें : #BCCL की गोविंदपुर एरिया 3 के ओरियंटल आउटसोर्सिंग में सीबीआइ और विजिलेंस का छापा

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button