
Giridih: गुरुवार की देर रात जीटी रोड पर उपद्रव करने वाले 57 उपद्रवियों को बगोदर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इनमें 15 महिलाएं शामिल हैं. कई वाहनो को भी जब्त किया है. जब उपद्रवियों के खिलाफ बगोदर बीडिओ मनोज कुमार गुप्ता के दिए आवेदन के आधार पर केस दर्ज किया गया है. बीडीओ ने कहा कि गुरुवार की दोपहर ही बगोदर के जीटी रोड जाम कर रहे शत्रुघ्न मंडल के समर्थकों को समझाया गया था कि अकारण रोड जाम करने से कुछ हासिल नहीं होने वाला. अगर मतगणना में गड़बड़ी हुई है तो समर्थक कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकते हैं. लेकिन समर्थक नहीं माने, और करीब 200 से अधिक समर्थकों ने करीब आठ घंटे तक बगोदर के जीटी रोड को जाम रखा.
जब अधिकारी समझाने गए और सड़क जाम हटाने का प्रयास किया, तो उपद्रवियों ने देर शाम पुलिस पर पथराव शुरु कर दिया. हालात काबू करने के लिए पुलिस हल्का बल प्रयोग करना पड़ा. हालात बेकाबू होता देख पुलिस को मजबूरन हवाई फायरिंग करनी पड़ी.
इसे भी पढ़ें:रिम्स में बंद पड़ी है एक्सरे मशीन, मरीज परेशान
जेल में बंद भाजपा नेता शत्रुघ्न मंडल के जिला परिषद चुनाव हारने के बाद
समर्थकों ने गुरुवार को जीटी रोड पर जमकर बवाला काटा और पुनर्मतगणना की मांग की. इतना ही नहीं समर्थकों ने इस दौरान बगोदर में पूरी तरह से विधी-व्यवस्था को खराब कर दिया.
इसे भी पढ़ें:सीबीआई ने जिस महिला को बताया था मृत, आज वो खुद हुई कोर्ट में पेश




