Crime NewsJharkhandLead NewsRanchi

सीबीआई ने राइट्स के जीएम, हरदेव कंस्ट्रक्शन के मालिक सहित चार लोगों को किया गिरफ्तार

Ranchi : सीबीआई रांची की टीम ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है. जिसमें राइट्स के जीएम प्रोजेक्ट अभय कुमार, डिप्टी जीएम प्रोजेक्ट राजीव रंजन, हरदेव कंस्ट्रक्शन प्रा लि. के ऑनर अवतार सिंह और हरदेव कंस्ट्रक्शन के कर्मचारी शशि को गिरफ्तार किया गया है. सीबीआइ ने बीते गुरुवार को इन लोगों के खिलाफ आपराधिक षड्यंत्र का मामला दर्ज किया था. जिसमें चार नामजद और कई अज्ञात शामिल हैं. मामला दर्ज करने के बाद कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. इन सभी पर धोखाधड़ी का आरोप है.

इसे भी पढ़ें:रिम्स में बंद पड़ी है एक्सरे मशीन, मरीज परेशान

ये पूरा मामला रेल प्रोजेक्ट से जुड़ा हुआ है. मापी पुस्तिका (MB) से छेड़छाड़ और बिल भुगतान में गड़बड़ी का आरोप है. रिश्वत के रूप में पहले किश्त के रूप में 5 लाख रुपये जमा करने को कहा गया था. पैसा लेते हुए सीबीआई ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. आरोपी जीएम और डिप्टी सीएम गिरफ्तारी राजधानी रांची स्थित अशोकनगर से की गई है. जीएम मूल रूप से पटना के रहने वाले हैं जबकि डिप्टी जीएम रांची के रहने वाले हैं.

Related Articles

Back to top button