HEALTHJharkhandRanchi

रिम्स में बंद पड़ी है एक्सरे मशीन, मरीज परेशान

Ranchi: राज्य के सबसे बड़े हॉस्पिटल रिम्स में व्यवस्था सुधारने के दावे प्रबंधन करता है. लेकिन इलाज के लिए आने वाले मरीजों को बेसिक सुविधाएं ही नहीं मिल पा रही है. इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले 48 घंटों से रिम्स की एकमात्र रनिंग एक्सरे मशीन भी बंद हो गई है. इस वजह से इनडोर से लेकर आउटडोर के मरीजों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है. इसके बावजूद प्रबंधन मशीन को दुरुस्त कराने को लेकर गंभीरता नहीं दिखा रहा है.

चार मशीन, सभी खराब

हॉस्पिटल में मरीज काफी संख्या में आते हैं. जहां एक्सरे के लिए हर दिन 200-250 मरीजों को प्रेस्क्राइब किया जाता है. लेकिन हॉस्पिटल में चार मशीन रहने के बाद भी किसी का टेस्ट नहीं हो पा रहा है. चूंकि चारों मशीनें बंद पड़ी है. तीन मशीनों ने पहले ही काम करना बंद कर दिया था. ऐसी स्थिति में एक मशीन से एक्सरे किया जा रहा था. लेकिन वह भी चलते-चलते बंद हो गई. ऐसे में सेंटर में आने वाले मरीजों को निराशा हाथ लग रही है. वहीं टेस्ट कराने के लिए दो से चार गुना तक अधिक पैसे चुकाने पड़ रहे है.

इसे भी पढ़ें: औरंगाबाद में नाबालिग के साथ रेप, वीडियो बना बार-बार की गई दरिंदगी, हुई प्रेग्नेंट

Related Articles

Back to top button