
Bundu: अनुमंडल के तमाड़ वन क्षेत्र अंतर्गत उलीडीह के बड़वा टोला के समीप आज संध्या झामुमो कार्यकर्ता सुखराम सिंह मुंडा के पिता मंगल सिंह मुंडा (65 वर्ष )को रविवार की संध्या एक जंगली हाथी ने मार डाला. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी खबर वन विभाग को दिया है. ग्रामीणों का कहना है कि बीते दो दिनों से हाथियों की झुंड से अलग यह हाथी यहां वहाँ जाकर फसलों को नष्ट कर रहा है. वहीं झाड़ में छिपकर लोगों पर हमला भी कर रहा है इसी क्रम में मृतक मंगल सिंह मुंडा के द्वारा नजदीकी तालाब पर मछली पकड़ने के दौरान इस हाथी के चपेट में आ गए जिसके बाद हाथी ने उन्हें पटक कर कुचल डाला हाथी ने इस प्रकार कुचला गया है कि उसका बाएं जांघ की हड्डी पूरी तरह से बाहर निकल गई. मामले को लेकर वन विभाग की टीम तथा स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची है तथा आजसू नेता मानकी विजय सिंह ने विभाग के द्वारा मृतक के परिजन को तत्काल मुआवजा राशि दिलाया. विभाग शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.
इसे भी पढ़ें: Ranchi: बुंडू अनुमंडल क्षेत्र में अवैध अफीम की फसलों पर चल रही है पुलिस की लाठी




