Crime NewsRanchi

Ranchi: बुंडू अनुमंडल क्षेत्र में अवैध अफीम की फसलों पर चल रही है पुलिस की लाठी

Ranchi: बुंडू अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न थाना क्षेत्रों में इन दिनों लगाए गए अवैध अफीम फ़सलों के विनष्टीकरण को लेकर अनुमंडल पुलिस मुस्तैद है. अनुमंंडल क्षेत्र के विभिन्न थाना क्षेत्र तमाड़, बुंडू, दशम फॉल, राहे जैसे जगहों के सुदूरवर्ती इलाकों में जाकर क्षेत्र में लगे अफीम की फसलों को नष्ट किया जा रहा है. इसी क्रम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय कुमार ने कहा कि योजना के तहत लगाया गया अफीम की फसलों को नष्ट किया जा रहा है. फरवरी मार्च के महीने में फसल तैयार हो जाते हैं इसी को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर अफीम की फसलों को नष्ट किया जा रहा है कांची नदी के किनारे लगे अफीम के फसलों को संज्ञान में लिया गया है जल्द ही उन्हें नष्ट किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: ट्रक से टक्कर के बाद गैस टैंकर में लगी आग, चालक की मौत

Related Articles

Back to top button