JharkhandNEWSRanchi

वित्त सचिव से मिला एनएमओपीएस का प्रतिनिधिमंडल, पुरानी पेंशन की प्रक्रिया यथाशीघ्र जारी करने की मांग

Ranchi: एनएमओपीस व झारखंड ऑफिसर टीचर एंड इम्प्लायज फेडरेशन का शिष्टमंडल प्रांतीय अध्यक्ष विक्रांत कुमार सिंह के नेतृत्व में वित्त विभाग के प्रधान सचिव से मुलाकात किया है. प्रांतीय अध्यक्ष ने वित्त सचिव से राज्य सरकार द्वारा पुरानी पेंशन बहाली के उपरांत इससे लाभान्वित होने वाले सेवानिवृत्त कर्मियों को पुरानी पेंशन प्रदान करने की प्रक्रिया यथाशीघ्र जारी करने का आग्रह किया.  उन्होंने वित्त सचिव को अवगत कराया गया कि विभाग द्वारा दिशा निर्देश जारी नहीं होने के कारण पुरानी पेंशन लागू होने से पूर्व तथा उसके उपरांत सेवानिवृत लगभग 2000 कर्मचारी पेंशन प्रपत्र नहीं भर पा रहे हैं. सेवानिवृत्त कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष, विनय कुमार सिंह ने बताया कि सेवानिवृत्ति के उपरांत कर्मचारियों के पास जीविकोपार्जन का संकट उत्पन्न हो जाता है अधिकांश कर्मी नई पेंशन योजना में जमा राशि की निकासी भी दिशा-निर्देश जारी होने के इंतजार में नहीं कर पा रहे हैं. संगठन के रांची जिला कोषाध्यक्ष तपेश्वर महतो ने बताया कि चूंकि पुरानी पेंशन प्राप्त करने के लिए कर्मियों को सरकार का अंशदान वापस करना है ऐसे में कई कर्मचारी यह सोच रहे हैं कि निकासी कर लेने से पैसे खर्च हो जाएंगे. अत: गाइडलाइन जारी होने के उपरांत ही निकासी करना ठीक होगा. प्रधान वित्त सचिव महोदय के द्वारा फाइल के यथास्थिति की जानकारी ली गई तथा जल्द से जल्द दिशा निर्देश जारी करने का आश्वासन दिया गया.

प्रतिनिधिमंडल में प्रांतीय अध्यक्ष, विक्रांत कुमार सिंह, सेवानिवृत्त कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रांतीय अध्यक्ष, विनय कुमार सिंह, रांची जिला कोषाध्यक्ष तपेश्वर महतो के अलावे अन्य संघीय पदाधिकारी उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें: मिशन लाइफ: 80 फीसदी गांवों को पर्यावरण से समृद्ध कराने पर जोर

Related Articles

Back to top button