
Chakradharpur: पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने झारखण्ड मुक्ति मोर्चा पर करार हमला बोला है. मधु कोड़ा ने कहा है की आने वाले चुनावों में झामुमो जनता झामुमो को सबक सिखाने वाली है और झारखण्ड से झामुमो का पत्ता साफ़ होने वाला है. दरअसल मधु कोड़ा चाईबासा में सीएम के सरकारी कार्यक्रम के मंच से कोड़ा दंपत्ति पर लगाये गए उस आरोप पर बोल रहे थे जिसपर खरसावां के झामुमो विधायक ने कहा था की कोड़ा दंपत्ति ने 1932 खतियान आधारित स्थानीय निति का हमेशा विरोध किया है.
मधु कोड़ा ने इस आरोप के पलटवार में कहा की जिस मंच से विधायक सीएम कोड़ा दंपत्ति को कोस रहे थे वह मंच सरकारी कार्यक्रम का था. लेकिन दुर्भाग्य है की सीएम और सत्ताधारी विधायकों को सरकारी और चुनावी राजनितिक मंच का अंतर का ज्ञान नहीं है. इसलिए सरकारी मंच से चुनावी बयानबाजी चाईबासा के टाटा कॉलेज मैदान से किया गया. मधु कोड़ा ने कहा की झामुमो को कोड़ा दंपत्ति का फोबिया हो गया है. इन्हें उठते जागते सोते सिर्फ और सिर्फ कोड़ा दंपत्ति ही नजर आते हैं. मधु कोड़ा ने कहा की उन्होंने और उनकी पत्नी सांसद गीता कोड़ा ने कभी भी 1932 का विरोध नहीं किया और ना ही ओबीसी के 27 प्रतिशत आरक्षण का विरोध किया.. यह झूठ झामुमो और इंडी गठबंधन फैला रहा है. दोनों ही चीजें राज्य सरकार के हाथ में है, सरकार खुद इसे करना नहीं चाहती सिर्फ दोष जनता को दिग्भ्रमित करने के लिए केद्र सरकार और कोड़ा दंपत्ति पर लगाना चाहती है. मधु कोड़ा यहीं नहीं रुके. उन्होंने कहा की ताज़ा मामला ही देख लीजिये. झारखंड में फिर से झामुमो की सरकार में जेपीएससी पेपर लीक होने का मामला सामने आ गया है. गरीब युवा माड़ भात खाकर, गरीब अपना पेट काटकर, कोई अपनी जमीन बेचकर किसी तरह इस परीक्षा की तैयारी करता है. झामुमो की सरकार में लगातार पेपर लीक होने का मामला सामने आ रहा है. झामुमो कभी नहीं चाहती की युवाओं को नौकरी मिले. गरीब आदिवासी युवा आगे बढ़ें. ऐसी सोच रखने वाले झामुमो को इस बार जनता सबक सिखाएगी. इस बार के चुनाव में झामुमो का पुरे झारखण्ड से पत्ता साफ़ हो जायेगा.

भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न
पश्चिमी सिंहभूम जिला के सिंघम लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी गीता कोड़ा को विजय बनाने को लेकर रविवार को चक्रधरपुर शहर के पवन चौक समीप भाजपा की बैठक विधानसभा प्रभारी भूषण पाट पिंगुवा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई. बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, पूर्व विधायक शशिभूषण सामड, मालती गिलुवा, विजय मेलगांडी बैठक में मुख्य रूप से शामिल हुए. बैठक के दौरान झामुमो और कांग्रेस के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दमन थामा. सभी कार्यकर्ताओं को चक्रधरपुर विधानसभा संयोजक सुरेश साव, पूर्व विधायक शशिभूषण सामड, विजय मेलगांडी, मालती गिलुवा ने सभी को भाजपा का पट्टी और फुल माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया. इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से संगठन मजबूत करने और भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा सिंहभूम सीट पर विजय दिला कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आपकी बार 400 सीट जीत कर विजय बनाने का संकल्प लिया

विभिन्न दल के नेताओं ने थामा भाजपा का दामन
भारतीय जनता पार्टी के सिंहभूम संसदीय लोकसभा प्रधान कार्यालय में विभिन्न राजनीतिक दल के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा. इस दौरान सभी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 10 वर्षों में किया गए, जनकल्याणकारी योजनाओं ,देश की अखंडता पर लिये गए कड़े निर्णयों,सबका साथ सबका विश्वास,आदिवासियों एवम गरीबों के उत्थान पर उनके द्वारा किये गए विकास कार्यों, युवाओं, किसानों के साथ समाज के हर वर्ग के लिए उठाए गए अनगनित योजनाओं से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हो रहे हैं.





