Crime NewsRanchi

Ranchi: बुंडू टोल नाके पर हाईवा गाड़ी की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने टोल और सड़क को किया जाम

Ranchi/Bundu: बुंडू थाना क्षेत्र के nh33 पर स्थित टोल नाके पर हाईवा गाड़ी के नीचे एक व्यक्ति के आ जाने से घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। वहीँ चालक मौके से भाग निकला। मृतक महावीर मुंडा 50 वर्ष जो एदेलहातु गांव का रहने वाला है। स्थानीय लोगों ने आक्रोश में टोल गेट को जाम कर दिया है तथा वाहनों की लंबी कतारें लग गई है। इस मामले में बुंडू अंचलाधिकारी राजेश कुमार के द्वारा लोगों को समझाया बुझाया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें: रिम्स में फिर इंटरनेट सेवा ठप, रजिस्ट्रेशन बंद, मरीज के परिजन कर रहे हंगामा

आजसू नेता राम दुर्लभ सिंह मुंडा के द्वारा मृतक के परिजन को एक करोड़ रुपिया की मुआवजा राशि देने की मांग की जा रही है इसके साथ ही टोल प्लाजा कार्यालय में मृतक के परिजन को एक नौकरी की मांग की गई है। जिसे टोल प्लाजा के मैनेजर अपने वरीय पदाधिकारियों से संपर्क कर मामले का निष्पादन करने की कोशिश कर रहे हैं.

Related Articles

Back to top button