Jamshedpur

चुनौती को स्वीकार कर सफलता हासिल करते हैं दिव्यांग : सरयू राय

झारखंड विकलांग संस्था की ओर से हूरलुंग में डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर बेहतर कार्य करने वाले दिव्यांगों को किया गया सम्मानित

Jamshedpur : टेल्को के हूरलुंग सीएससी में झारखंड विकलांग संस्था की ओर से विश्व दिव्यांग दिवस व डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय, विशिष्ट अतिथि जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, पंचायत समिति सदस्य सुमित्रा देवी व पूर्व उप मुखिया राजेश कर्मकार, वार्ड मेंबर वीर सिंह कालुंडिया कर्मकार मौजूद थे. कार्यक्रम के दौरान दिव्यांग व्यक्ति जो हर चुनौती का सामना कर बेहतर कार्य करने, दिव्यांग व्यक्तियों के उत्थान करने वाले व सीएससी से विभिन्न कोर्स में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को मोमेंटो व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया.

मौके पर विधायक सरयू राय ने कहा कि दिव्यांगता शारीरिक कमजोरी हो सकती है, लेकिन मनोबल को ऊंचा रखने वाले हर परिस्थिति में चुनौती को स्वीकार कर सफलता हासिल करते हैं. ऐसे व्यक्ति की जीवन से सीख लेनी चाहिए. उन्होंने क्षेत्र में एक लाइब्रेरी खोलने की सलाह दी. साथ उन्होंने इसके लिए अपने स्तर से सहयोग करने का भी आश्वासन दिया. कार्यक्रम के आयोजक व झारखंड विकलांग संस्था के महासचिव दीपक श्रीवास्तव की सराहना करते हुए कहा कि वे दिव्यांग होते हुए भी कभी हार नहीं माने और हर स्तर से खुद के पैर पर खड़े होकर समाज के अग्रणी पंक्ति में खड़े रहते हैं.

ये हुए सम्मानित

डॉ विजय शकंर प्रसाद, धर्मेन्द्र कुमार शर्मा, रतना लोहार, प्रमोला कर्मकार, अंकित आनंद, राजकुमार सिंह, नव ज्योति विद्या मंदिर स्कूल, गम्हरिया, विभिन्न कोर्स में ऑनलाइन कोर्स पूरा करने वाले विद्यार्थियों को भी सर्टिफिकेट और मोमेंटो दिया गया.

ये थे मौजूद

कार्यक्रम का संचालन अनिशा श्रीवास्तव ने किया. कार्यक्रम में संस्थान के संस्थापक उदय नारायण श्रीवास्तव, संजय पांडे, अश्विनी श्रीवास्तव, बीट्टू लोहार, अभय मिश्रा, शिवानी श्रीवास्तव, काजल शर्मा, सलोनी श्रीवास्तव, डोली गोराई, शंकर कर्मकार आदि मौजूद थे.

Related Articles

Back to top button