JharkhandKoderma

कोडरमा : सैनिक स्कूल प्रबंधन के खिलाफ धरना तीसरे दिन भी जारी

Koderma : सैनिक स्कूल तिलैया में वर्षों से कैजुअल व कॉन्ट्रैक्ट चुवल में कार्यरत मजदूरों को सैनिक स्कूल प्रबंधन द्वारा निकाले जाने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना तीसरा दिन भी जारी रहा. शुक्रवार को मजदूरों को समर्थन देने पहुंचे जिला परिषद सदस्य महादेव राम, बरही के विधायक प्रतिनिधि विनोद कुमार यादव, बरकट्ठा विधायक प्रतिनिधि सरयू प्रसाद वर्मा, मुखिया रमेश प्रसाद, कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि दिगंबर मेहता आदि पहुंचे.

इसे भी पढ़ें:BIG NEWS : दिल्ली पहुंचा कोरोना का खतरनाक वेरिएंट ‘ओमिक्रॉन’! LNJP अस्पताल में 12 संदिग्ध मरीज भर्ती

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि विगत तीन दिनों से सैनिक स्कूल में कार्यरत मजदूर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन सैनिक स्कूल प्रबंधन की ओर से कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जाना स्कूल प्रबंधन की हठधर्मिता को दर्शाता है.

मौके पर सांसद प्रतिनिधि मनोज साव, रामलखन यादव, विधयक प्रतिनिधि सरयू प्रसाद वर्मा, धानेश्वर ठाकुर, उमेश यादव, अरुण यादव, अरविंद यादव, कांटी मुखिया रमेश प्रसाद, बड़की धमराय मुखिया प्रतिनिधि किशोर यादव, सुधाकर यादव, सुरेंद्र कुमार यादव, कृष्णा यादव, सहित कई लोग मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें:एक करोड़ से अधिक की परिसंपत्तियों का वितरण, सात करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन

Related Articles

Back to top button