Jharkhand Vidhansabha Election

#JharkhandElection: चौथे चरण में 62.54 प्रतिशत मतदान, पिछली बार से 2.12 प्रतिशत कम पड़े वोट

Ranchi : झारखंड विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के 15 विधानसभा क्षेत्रों में सोमवार को मतदान संपन्न हो गया. इस चरण में कुल 62.54 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया है, जो पिछली बार की तुलना में 2.12 कम है.

2014 के विधानसभा चुनाव में इन क्षेत्रों में कुल 64.66 प्रतिशत मतदान हुआ था.15 विधानसभा क्षेत्रों में हुए मतदान में सबसे अधिक 74.5 प्रतिशत चंदनकियारी में और उसी के बगल के विधानसभा बोकारो में सबसे कम 50.64 प्रतिशत मतदान हुआ.

पिछली बार की तुलना में धनबाद में सबसे अधिक 6.5, झरिया में 5.5 और बोकारो में 3 प्रतिशत वोटों की गिरावट दर्ज की गयी है.

राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार चौबे ने बताया कि 15 विधानसभा क्षेत्रों के चुनाव के दौरान 48 बैलट यूनिट, 50 कंट्रोल यूनिट और 121 वीवीपैट मशीन बदले गये पर कहीं भी चुनाव बाधित नहीं हुआ.

चौबे ने बताया कि जमुआ विधानसभा के बूथ नंबर 50, 51, 52 और 53 में मत बहिष्कार की सूचना प्राप्त हुई है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी व प्रोजाइडिंग अफसर से बात कर इसकी पुष्टि की जायेगी.

इसे भी पढ़ें : #Palamu: जपला डाकघर एजेंट ने खाताधारियों को लगाया 50 लाख रुपये का चूना

92.43 दिव्यांग मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार चौबे ने कहा कि कुल 64318 मतदाताओं में से कुल 93.43% ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया.

दिव्यांगों को किसी तरह की कोई परेशानी ना हो इसके लिए 4039 वालंटियर, 2504 व्हीलचेयर और 3432 वाहन लगाए गये थे. दिव्यांग मतदाताओं के मुकाबले सामान्य श्रेणी के वोटर बहुत कम निकले. विनय कुमार चौबे ने बताये कि बोकारो, झरिया और देवघर में बूथ ऐप का इस्तेमाल किया गया था जिसका प्रयोग सफल रहा.

उन्होंने बताया कि चुनावी सभाओं के लिए कुल 16522 परमिशन चुनाव आयोग ने सुविधा ऐप के जरिए दिये हैं. वहीं चौथे चरण के लिए 2181 चुनावी परमिशन दिये गये हैं.

उन्होंने कहा कि चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा और कहीं से किसी तरह की कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है.

इसे भी पढ़ें : 53 सीटों पर चुनाव लड़ रही आजसू पार्टी, मजबूत से उभरेगी राजनीतिक पटल पर

विधानसभा क्षेत्रमतदान प्रतिशत
 20192014
मधुपुर72.9071.00
देवघर63.4064.79
बगोदर62.8266.72
जमुआ59.0958.99
गांडेय69.1770.69
गिरिडीह60.6463.89
डुमरी68.8970.70
बोकारो50.6453.47
चंदनक्यारी74.5073.42
सिंदरी70.1270.30
निरसा67.5368.20
धनबाद52.6969.27
झरिया51.9657.74
टूंडी67.5469.56
बाघमारा62.0164.49

 

इसे भी पढ़ें : #Rims के डेंटल विभाग में इलाज प्राइवेट अस्पताल से भी ज्यादा महंगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button