
Gaya : जिले की महिला थाना पुलिस ने अतरी के खानपुर के एक 19 वर्षीय लड़की की नग्न तस्वीर वायरल करने के आरोप में चार युवकों को महिला थाना ने गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया है.
वरीय पुलिस अधीक्षक हरप्रीत कौर ने बताया कि गिरफ्तार किए गए चारो आरोपी विधा थाना क्षेत्र के कन्हया गांव के रहने वाले हैं. जानकारी के मुताबिक ग्रमीण बैंक से लौटने के क्रम मे रितिक नाम के युवक जिसे युवती पहले से जानती थी, उसी के मोटरसाइकिल से लौटने लगी. तभी युवक ने एक गोदाम के सामने मोटरसाइकिल रोक कर युवती को जबरन उस गोदाम मे ले गया. यहां पहले से तीन युवक राहुल यादव, ब्रजेश यादव और मोनू यादव मौजूद थे. सभी ने युवती की जबरन नग्न तस्वीर लिया और बाद में नग्न तस्वीरों के साथ उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया.
युवकों ने व्हाट्सएप और फेसबुक पर युवती की तस्वीरें वायरल करने की घमकी दी और 20 मई को युवती के परिजनों के मोबाइल पर नग्न तस्वीरों को भेज भी दिया. इसके बाद युवती ने रविवार को महिला थाना में एक आवेदन देकर इन्साफ की गुहार लगायी. महिला थाना प्रभारी रवि रंजना ने इसे गंभीरता लेते हुए एसएसपी ने बताया. मामले में चार युवकों को गिरफ्तार किया गया है.
इसे भी पढ़ें : पटना के रूपसपुर थानाध्यक्ष मधुसूदन के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी, वैध स्रोतों से करीब 62.57 प्रतिशत अधिक संपत्ति की अर्जित




