JharkhandLead NewsRanchiSports

Jharkhand Women’s Asian Champions Trophy-2023: आयोजन को लेकर अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक, सुरक्षा और स्टेडियम में दर्शकों की उपस्थिति पर चर्चा

Ranchi : मोरहाबादी स्थित मरंङ गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में 27 अक्टूबर से 05 नवम्बर 2023 तक Jharkhand Women’s Asian Champions Trophy-2023 का आयोजन होना है. इसकी तैयारियों को लेकर उच्च स्तरीय आयोजन समिति की बैठक बुधवार को आयोजित की गयी. अरुण कुमार सिंह (अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, झारखंड) की अध्यक्षता में हॉकी स्टेडियम स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित बैठक में तैयारियों की अंतिम रूप से समीक्षा हुई. साथ ही सफल आयोजन को लेकर विचार-विमर्श किया गया.

बैठक के दौरान अरुण कुमार सिंह ने आयोजन से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की विस्तार से समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. खिलाड़ियों के आगमन, उनके ठहरने की व्यवस्था, सुरक्षा, पार्किंग, ट्रैफिक, वेंडिंग ज़ोन आदि को लेकर पदाधिकारियों के साथ चर्चा की. बैठक के बारे में उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है. कोई कमी ना रहे, इसे लेकर समीक्षा करते हुए बचे हुए कार्य को ससमय पूरा करने का निर्देश दिया गया है. मोरहाबादी मैदान में वेंडिंग ज़ोन भी बनाया जा रहा है, जहां वेंडर्स को नगर निगम द्वारा ट्रेनिंग भी जा रही है. स्टेडियम में प्रवेश नि:शुल्क है. ऐसे में लोगों से अपील है कि वे मैच देखने आएं. खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाएं.

बैठक में अपर मुख्य सचिव, गृह, कला एवं आपदा प्रबंधन विभाग, अपर मुख्य सचिव, ऊर्जा विभाग, हॉकी इंडिया के संयुक्त निदेशक, सचिव, भवन निर्माण विभाग, सचिव, पर्यटन, कला–संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखण्ड, पुलिस महानिदेशक (HoPF) झारखण्ड, रांची डीसी और एसएसपी, रांची नगर आयुक्त (राँची नगर निगम), खेल निदेशक, प्रबंधक निदेशक ( झारक्राफ्ट, निदेशक), सूचना एवं जनसम्पर्क निदेशालय, निदेशक (बिरसा मुण्डा एयरपोर्ट (AAI), राँची, निदेशक (संस्कृति, सांस्कृतिक कार्य निदेशालय, झारखण्ड), पुलिस महानिरीक्षक (झारखण्ड अग्निशमन सेवा, राँची), ट्रैफिक एसपी रांची, अध्यक्ष और महासचिव (हॉकी इंडिया) और और अन्य भी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें – रांची स्मार्ट सिटी: 656 एकड़ जमीन पर शहर डेवलप करने के लिए अब तक खर्च कर डाले 1000 करोड़

Related Articles

Back to top button