JharkhandLead NewsRanchiTOP SLIDER

पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में शामिल होने के मामले में बुधवार शाम 4:15 बजे हाइकोर्ट सुनायेगा फैसला

Ranchi : जमीन घोटाला मामले में जेल में बंद पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में शामिल होने की अनुमति के मामले में झारखंड हाइकोर्ट कल बुधवार की शाम 4:15 बजे अपना फैसला सुनायेगा. मामले में बीते सोमवार को हाइकोर्ट के न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद के कोर्ट ने  दोनों पक्षों की सुनाई पूरी होने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था.

ईडी कोर्ट द्वारा बजट सत्र में शामिल होने की अनुमति नहीं दिये जाने को हेमंत सोरेन की ओर से हाइकोर्ट में चुनौती दी गई है. सोमवार को मामले में ईडी की ओर से जबाव दायर किया गया था. हेमंत सोरेन की ओर से वरीय अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने वर्चुअल मोड में पक्ष रखा था. वहीं वर्चुअल मोड में सुनवाई में ईडी की ओर से एएसजीआइ एसवी राजू ने पक्ष रखा था. बता दें कि झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू हो चुका है, जो 2 मार्च तक चलेगा. हेमंत सोरेन की ओर से 29 फरवरी, 1 मार्च एवं 2 मार्च को बजट सत्र में शामिल होने के लिए अंतरिम जमानत की मांग कोर्ट से की गयी है. हेमंत सोरेन अभी ईडी की न्यायिक हिरासत में बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में बंद हैं.

इसे भी पढ़ें – आरोपी को हाइकोर्ट से ही लिया गया हिरासत में, संबंधित कोर्ट में प्रस्तुत करने का हाइकोर्ट ने दिया निर्देश

Related Articles

Back to top button