
Ranchi: झारखंड के मौसम में पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण बदलाव देखने को मिल रहा है. रांची स्थित भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के वरीय वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि अभी ठंड का असर बरकरार रहेगा. उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने के कारण राज्य के कुछ हिस्सों में ठंड में बढ़ोतरी हुई है. जबकि अभी अंडमान सागर के निकट बने निम्न दबाव का असर भी देखने को मिल रहा है. उन्होंने बताया कि निम्न दबाव के क्षेत्र के बुधवार को तक चक्रवातीय तूफान के रूप में तब्दील होकर श्रीलंका के तट से टकराने की उम्मीद है. इसका असर झारखंड में भी देखने को मिला. रांची समेत आसपास के इलाके में आज 2 फरवरी से न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है. उन्होंने बताया कि 3 फरवरी के बाद एक बार से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकता है.




