Khas-KhabarLead NewsMain SliderNationalNEWSTOP SLIDERTop Story

आज 12 बजे भारत निर्वाचन आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस, पांच राज्यों में चुनाव का एलान संभव

New Delhi: निर्वाचन आयोग आज दोपहर 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा. इसमें पांच राज्यों में होने वाले चुनावों का एलान किया जा सकता है. गौरतलब है कि इस साल के अंत तक पांच राज्यों- मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में चुनाव होने हैं. सूत्रों के मुताबिक, वर्ष 2018 में हुए विधानसभा चुनावों की तर्ज पर इस बार भी राजस्थान, मिजोरम, तेलंगाना और मध्य प्रदेश में एक चरण तथा नक्सल प्रभावित छत्तीसगढ़ में दो चरणों में मतदान हो सकता है.

कब खत्म हो रहा है विधानसभा का कार्यकाल

बता दें कि इन पांच राज्यों में से मिजोरम विधानसभा का कार्यकाल 17 दिसंबर को जबकि राजस्थान विधानसभा का कार्यकाल 14 जनवरी, मध्य प्रदेश विधानसभा का 6 जनवरी, तेलंगाना का 16 जनवरी और छत्तीसगढ़ विधानसभा का कार्यकाल 3 जनवरी को समाप्त हो रहा है.पांचों राज्यों में कुल 679 विधानसभा सीटें हैं। मध्य प्रदेश में इस वक्त भाजपा की सरकार है. वहीं, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस शासन में है. तेलंगाना में के. चंद्रशेखर राव वाली भारत राष्ट्र समिति यानी बीआरएस की सरकार है. मिजोरम में जोरमथंगा की मिजो नेशनल फ्रंट सत्ताधारी पार्टी है.

संभावना जताई जा रही है कि नवंबर के दूसरे हफ्ते से दिसंबर के पहले सप्ताह के बीच मतदान कराया जा सकता है और नतीजे 15 दिसंबर से पहले घोषित किए जा सकते हैं. इससे पहले चुनाव आयोग की इन राज्यों के चुनाव के मद्देनजर पुलिस, सामान्य और व्यय पर्यवेक्षकों के साथ लंबी बैठक हो चुकी है .

Related Articles

Back to top button