ChaibasaJharkhand

Chaibasa: ओबीसी को 27 प्रत‍िशत आरक्षण से झारखंड वैश्य संघर्ष मोर्चा खुश, सीएम हेमंत सोरेन को द‍िया धन्यवाद

Chaibasa: झारखंड सरकार के 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण के फैसले पर चाईबासा वैश्य समाज में ख़ुशी की लहर है. चाईबासा में झारखंड वैश्य संघर्ष मोर्चा ने कोर कमिटी की बैठक कर ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने के फैसले का पुरजोर स्वागत करते हुए हेमंत सरकार को धन्यवाद दिया है. विशेष रूप से सीएम हेमंत सोरेन, मंत्री मिथिलेश ठाकुर, मंत्री बन्ना गुप्ता सहित पूरे मंत्री मंडल और विधायकों का धन्यवाद किया गया. कमिटी के अध्यक्ष सुनील साव की अध्यक्षता में हुई इस कोर कमिटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया क‍ि कमिटी का एक प्रतिनिधिमंडल बहुत जल्द रांची जाकर सीएम हेमंत सोरेन और पूरी सरकार को धन्यवाद कर सम्मानित करेगी. वैश्य संघर्ष मोर्चा ने कहा क‍ि उनके द्वारा समाज को यह हक दिलाने के लिए लगातार लोकतांत्र‍िक तरीके से आन्दोलन चलाया गया. इस दौरान उनके कई साथी भी स्वर्ग सिधार गए. लेकिन आज हेमंत सरकार ने उनकी मांगों को पूरा कर पूरे समाज को सम्मान देने का काम किया है. समाज हेमंत सरकार का हमेशा ऋणी रहेगा.

ये भी पढ़ें- Tata Steel Big Achievement: टाटा स्‍टील के स्‍वानों ने देशभर में क‍िया नाम, आज्ञाकार‍िता का मनवाया लोहा, पहले और दूसरे स्‍थान पर जमाया कब्‍जा

Related Articles

Back to top button