Crime NewsGodda

शराब पीने बिहार से आता था झारखंड, छिनतई व लूटपाट की घटना को अंजाम देकर हो जाता था फरार, चार गिरफ्तार

Ranchi: गोड्डा पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का खुलासा किया है जो बिहार से शराब पीने के लिये गोड्डा पहुंचता था, शराब पीने के बाद लौटने के समय लूट और छिनतई की घटना को अंजाम देता था. गोड्डा जिले के मेहरमा थाना पुलिस ने घटना में संलिप्त 4 आरोपी को गिरफ्तार कर कई मामले का उद्भेदन किया है. गिरफ्तार आरोपी में रोहित कुमार, ब्रजेश कुमार मंडल, राहुल कुमार और रिकेश कुमार का नाम शामिल है. सभी आरोपी बिहार के भागलपुर जिले के एकचारी दियरा थाना क्षेत्र का रहने वाला है. आरोपी के पास से पुलिस दो बाईक, एक टैब और एक मोबाईल बरामद किया है. घटना की जानकारी देते हुए मेहरमा थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि तीन-चार अपराधियों द्वारा हथियार के बल पर बाइक और मोबाईल छिनतई का मामला दर्ज किया गया था. मामले का उद्भेदन के लिये गोड्डा एसपी के निर्देश पर मेहरमा प्रभाग के इंस्पेक्टर के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था. टीम द्वारा आरोपी द्वारा लूटा गया मोबाईल बरामद कर संदिग्ध से पुछताछ के बाद आरोपी के निशानदेही पर अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपी के निशानदेही पर दो कांड में लूटा गया बाईक और मोबाईल बरामद किया गया. वही घटना में संलिप्त एक आरोपी पुलिस गिरफ्तार से दूर है, जिसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है.

गिरफ्तार आरोपी राहुल कुमार, ब्रजेश कुमार और रिकेश कुमार का अपराधिक इतिहास रहा है. राहुल कुमार पर बिहार के भागलपुर जिले में स्थित एकचारी थाना में बिहार उत्पाद निषेध संसोधन अधिनियम 2018 सहित तीन मामला दर्ज है. वही ब्रजेश कुमार और रिकेश कुमार पर भी एक एक मामला दर्ज है.

इसे भी पढ़ें: टनटन उपाध्याय हत्याकांड:  गैंगस्टर सुजीत सिन्हा गैंग की प्रदीप तिवारी को धमकी, छोड़ दें पलामू – नहीं तो परिवार का नामोनिशान मिटा दूंगा

Related Articles

Back to top button