JharkhandLead NewsNEWSPalamu

टनटन उपाध्याय हत्याकांड:  गैंगस्टर सुजीत सिन्हा गैंग की प्रदीप तिवारी को धमकी, छोड़ दें पलामू – नहीं तो परिवार का नामोनिशान मिटा दूंगा

Palamu: टनटन उपाध्याय हत्याकांड की कुख्यात अपराधी सरगना सुजीत सिन्हा ने निंदा की है. साथ ही टनटन को अपने गैंग का सदस्य मानने से इनकार किया है. व्हाट्सएप पर आए मैसेज के माध्यम से सुजीत सिन्हा गिरोह से जुड़े दीपक सिंह ने कहा है कि 21/04/23 को पलामू में हुए टनटन उपाध्याय की हत्या की निंदा करते है. टनटन का हमारे गैंग से पिछले 5 सालों से कोई सम्बंध नहीं था. वो मुख्यधारा में जुड़ कर सादी जिंदगी जी रहा था. उसकी हत्या प्रदीप तिवारी ने सिर्फ इसलिए कर दी क्योंकि उसे शक था कि साल 2021 में प्रदीप के घर पर हुई बमबाजी में टनटन का भी हाथ था, जबकि इस घटना में टनटन उपाध्याय का दूर दूर तक हाथ नहीं था.

 

दीपक सिंह ने कहा है कि सुजीत सिन्हा ने पलामू के कुछ बुद्धिजीवियों, सामाजिक लोगों, जनप्रतिनिधियों और अपने अभिभावक स्वरुप लोगों के अनुरोध पर जिले के अमन चैन के लिए अपने गैंग की गतिविधियां लगभग समाप्त कर दी थी, पर इस तरह की घटना ने गैंग को फिर से सोचने पर विवश कर दिया.

 

आगे लिखा है कि पलामू पुलिस से मेरा आग्रह है कि इस घटना में शामिल हर एक अपराधी पर कार्यवाई करे. मैं प्रदीप तिवारी के परिवार के लोगों को अगले 1 महीना का समय देता हू कि पलामू छोड़ दे, वर्ना पलामू के नक्शे से उन्हें प्रदीप तिवारी और उससे जुड़े हर एक आदमी का इतिहास मिटा दूँगा. साथ ही प्रदीप तिवारी को खाद पानी देने का काम कर रहे, उसे फंडिंग कर रहे पलामू में जमीन कारोबार कर रहे उसके बड़े भाई दिलीप तिवारी के साथ किसी भी तरह की जमीन खरीद या बिक्री कर रहे जमीन मालिकों को मेरी चेतावनी है कि उनके साथ आज की तारीख से किसी प्रकार का कोई लेन देन ना करें वर्ना अंजाम बुरा होगा.

 

बताते चलें कि 21 अप्रैल की सुबह मेदनीनगर सदर थाना क्षेत्र के बजरहा में रेलवे ट्रैक से टनटन उपाध्याय का शव बरामद किया गया था. उसका धड़ रेलवे लाइन पर पड़ा हुआ था, जबकि सिर पटरी से नीचे लुढ़का हुआ था. इस संबंध में टनटन उपाध्याय के पिता पप्पू उपाध्याय अज्ञात अपराधियों के खिलाफ सदर थाना में मामला दर्ज कराया है.

Related Articles

Back to top button