
Ranchi: राज्य के सभी अदालतों में सुरक्षा के लिये एक और पहल होनी है. चौबीसों जिले की अदालतों और सब डिविजनल कोर्ट में अब सीसीटीवी लगाये जाएंगे. अदालतों में बेहतर सुरक्षा व्यवस्था किये जाने के संबंध में गृह मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से पूर्व में ही निर्देश दिया गया था. इसके बाद अब जैप आइटी (सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, झारखंड) की ओर से ई-टेंडर भी जारी कर दिया गया है. आज से इसके लिये वेबसाइट https://www.jharkhandtenders.gov.in के जरिये बिड डाउनलोड किये जा सकते हैं. 23 मार्च, 2022 तक इसे जमा किया जा सकेगा.
इसे भी पढ़ें: गुमला-पलमा फोरलेनः 25 एकड़ जमीन का हुआ अधिग्रहण, 32 करोड़ बंटा मुआवजा
क्या हैं शर्तें
जैप आइटी द्वारा जारी ई-टेंडर में कहा गया है कि बिड के लिए आवेदन करने से पहले इच्छुक पार्टियों को आरएफपी डॉक्यूमेंट और शर्तों को सावधानी से पढ़ लेना होगा. इसके बाद ही योग्यता के आधार पर वे आवेदन करेंगे. टेंडर डॉक्यूमेंट के लिये 50 हजार रुपये का डिमांड ड्राफ्ट जैप-आइटी के सीइओ (रांची में भुगतेय) के नाम से बनाना होगा. बैंक गारंटी के तौर पर पार्टी को एक करोड़ रुपये सीईओ, जैप-आइटी के नाम से ही जमा करने होंगे. 24 मार्च को टेक्निकल बिड खोली जायेगी. सभी बिड जैप-आइटी इंजीनियर्स हॉस्टल #1, निकट गोलचक्कर, धुर्वा, रांची में खोले जायेंगे. प्रि-बिड मीटिंग भी यहीं होगी.




