
Ranchi: पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया में बाल विकास परियोजनाओं के तहत नियुक्ति संबधी विज्ञापन प्रसारित किया जा रहा है. इस विज्ञापन को महिला बाल विकास एवं समाजिक सुरक्षा विभाग ने फर्जी बताया है. विभाग की ओर से इस संबध में पत्र जारी कर जानकारी दी गयी है कि एजेंसी मेसर्स एवरग्रीन सर्विस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की ओर से इस संबध में जानकारी प्रसारित किया जा रहा है. जिसमें बाल विकास परियोजनाओं के तहत 19 जिलों में नियुक्ति की बात कहीं जा रही है. नियुक्ति संविदा आधारित की जानी है. जिसे विभाग ने पूर्णता फर्जी बताया है. विभागीय पत्र निदेशक की ओर से जारी किया गया है.
23 दिसंबर से सोशल मीडिया में वायरल है विज्ञापन
विभाग की ओर से जारी पत्र में जानाकारी दी गयी है कि 23 दिसंबर 2022 को इस संबध में सोशल मीडिया में विज्ञापन डाला गया. जिसमें बाल विकास परियोजनाओं के आधार पर 19 जिलों में मेधा सूची तैयार कर इंटरव्यू लेने की बात कही गयी है. फिलहाल विभाग ने ऐसी किसी भी नियुक्ति को फर्जी बताया है. जानकारी हो कि इसके पहले जेएसएससी का फर्जी वेबसाइट बनाकर अभ्यर्थियों से ठगी का मामला भी प्रकाश में आ चुका है.
इसे भी पढ़ें: ग्रामीण क्षेत्रों के पीएचसी को 20 करोड़, अनावश्यक दवाएं खरीदने वाले अधिकारी नपेंगे




