
Ranchi: राज्य के कुछ हिस्सों में 31 मई तक बारिश की संभावना व्यक्त की गयी है. इस दौरान गुमला, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा समेत कुछ जिलों में बारिश भी हुई. लेकिन आज के बाद लोगों को फिर से गर्मी का एहसास होगा. मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो 31 मई को राज्य के कई जिलों में बारिश होगी हालांकि बारिश से लोगों को गर्मी से कोई खास राहत नहीं मिलेगी. इस दौरान लोगों को उमस का एहसास होगा. वहीं, एक जून से राजधानी समेत अन्य इलाकों में तापमान में वृद्धि दर्ज की जायेगी. इसके साथ ही तेज धूप और गर्मी का एहसास भी लोगों को होगा.
मौसम विभाग की ओर से राजधानी रांची का एक जून से 3 जून के बीच अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक रहने की संभावना जतायी गयी है. साथ ही न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस होने की बात कही गयी है. यहां एक जून को आसमान साफ रहेगा. 3 और 4 जून को राज्य के तापमान में थोड़ी बढ़त दर्ज की जा सकती है.
चार डिग्री तक बढ़ेगा तापमान
विभाग की मानें तो आने वाले तीन दिनों के दौरान राज्य के तापमान में वृद्धि दर्ज की जायेगी. जो चार डिग्री सेल्सियस तक होगी. फिलहाल शाम के वक्त ठंडी हवाएं चलने से लोगों को राहत मिल रही है. लेकिन जिन जिलों में बादल छाये रहेंगे, वहां लोगों को दिन के समय गर्मी का एहसास होगा
इसे भी पढ़ें: हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र में गोली चलाने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार




