Palamu

पलामू: टाउन हॉल से मिला विचित्र उल्लू, वनकर्मियों ने किया रेस्क्यू

Palamu: स्थानीय टाउन हॉल से विचित्र प्रजाति का उल्लू मिला है. सोमवार को इस विचित्र उल्लू को नगर निगम के कर्मियों ने देखा और वन विभाग को सूचना दी. सूचना मिलते ही वनपाल टाउन हॉल पहुंचे और उल्लू का रेस्क्यू किया. वनपाल उल्लू को अपने साथ ले गए हैं. बाद में उक्त उल्लू को वन विभाग के उड़नदस्ता टीम के प्रभारी रंजीत कुमार को साैंप दिया गया.

इसे भी पढ़ें: महिला के अपहरण व दुष्कर्म मामले में दोषी को 15 साल की सजा

निगमकर्मी संतोष कुमार ने बताया कि रविवार को वह धंनजय कुमार के साथ टाउन हॉल के पास थे. अचानक उनकी नजर इस विचित्र उल्लू पर पड़ी. उल्लू टाउन कॉल के खुले मैदान में था और उसे आसपास कुतों ने घेर रखा था. उसे सुरक्षित निकाल कर टाउन हॉल के अंदर छोड़ दिए. सोमवार सुबह में जब निगमकर्मियों ने देखा तो वहां उल्लू नजर नहीं आया, लेकिन दोपहर करीब दो बजे निगमकर्मी धंनजय कुमार की नजर पुनः उस उल्लू पर पड़ी तो उन्होंने अपने सहयोगी निगमकर्मी संतोष कुमार को इसकी सूचना दी. संतोष ने इसकी सूचना वनपाल को दी और वनपाल के साथ मिलकर उल्लू का रेस्क्यू किया और सौंप दिया.

Related Articles

Back to top button