
Ranchi: 12से 22 जून तक राउरकेला (ओड़िशा) में 13वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2023 का आयोजन होना है. इसके लिए झारखंड पुरुष हॉकी टीम के गठन हेतु हॉकी खिलाड़ियों का चयन ट्रायल आज एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम, बरियातू गर्ल्स हाई स्कूल, रांची में आयोजित हुआ. चयन ट्रायल में झारखंड के कई जिलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया. इनका कई टीम बनाकर आपस में मैच कराया गया। उनमें से बेहतर 30 खिलाड़ियों को चुना गया.
इसे भी पढ़ें: प्रदेश कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछे नौ सवाल
अब इन 30 खिलाड़ियों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे. इसके बाद उनमें से बेहतर 18 खिलाड़ियों को चुना जाएगा जो झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व राष्ट्रीय जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप में करेंगे. आज के चयन ट्रायल में मुख्य रूप से हॉकी झारखंड के कोषाध्यक्ष असरिता लकड़ा, संयुक्त सचिव माइकल लाल, बिगन सोय, सीईओ रजनीश कुमार, कोच मनीष कुमार सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे.




