Uncategorized

मलेरिया समेत अन्य वायरल रोगों से लड़ने की सदर अस्पताल में समुचित व्यवस्था (देखें वीडियो)

News Wing

Ranchi, 18 November: रांची के सदर अस्पताल में मलेरिया एवं मेनिनजाइटिस जैसी बीमारियों का इलाज के लिए बेहतर व्यवस्था की गई है. अमूमन बरसात के दिन में होने वाली बीमारी मलेरिया और अन्य वायरल रोग की रोकथाम के लिए सदर अस्पताल में डॉक्टर और पैरामेडिकल कर्मी मुस्तैद हैं. सदर अस्पताल में जांच की सुविधा भी उपलब्ध है.

 

इस वर्ष मलेरिया के मरीजों की संख्या में कमी

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष मलेरिया से ग्रसित मरीजों की संख्या में कमी पायी गई है. वहीं रांची जिले में मलेरिया से एक भी मौत नहीं हुई है, जैसा कि सिविल सर्जन ने कहा.

प्लास्मोडियम ग्रुप के फंगसाइट से होता है मलेरिया: डॉ.एसएस हरिजन

सिविल सर्जन डॉ.एसएस हरिजन ने कहा कि मलेरिया प्लाज्मोडियम ग्रुप के फंगसाइट से होता है. जबकि मौसमी बीमारी वायरस के कारण होता है. इसका असर ठंड बढ़ने के कारण ज्यादा होता है. उन्होंने कहा कि मेनिनजाइटिस की बीमारी बरसात के समय मच्छर के पनपने से होता है. उन्होंने कहा कि कोई भी बुखार मलेरिया हो सकता है. यदि एक से तीन दिन के अंदर बुखार ठीक नहीं होता है. यदि मरीजों में मलेरिया के लक्षण पाए जाते हैं, तो सदर अस्पताल में इलाज की समुचित व्यवस्था है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button