Crime NewsJharkhandRanchi

रांची के चुटिया से PLFI का हार्डकोर उग्रवादी गिरफ्तार, पिस्टल व गोलियां बरामद

Ranchi: खूंटी पुलिस ने रांची के चुटिया इलाके में छापेमारी कर कुख्यात नक्सली हरिराम साहू को गिरफ्तार किया है. हरिराम साहू के पास से पुलिस ने दो पिस्टल और कारतूस भी बरामद किये हैं.

हरिराम नक्सली संगठन पीएलएफआइ का हार्डकोर नक्सली है. खूंटी के कर्रा का रहने वाला हार्डकोर नक्सली हरिराम साहू रांची के चुटिया में छिपकर रह रहा था. कर्रा पुलिस और चुटिया पुलिस की टीम ने मंगलवार की देर रात उसे चुटिया से गिरफ्तार किया.

इसे भी पढ़ें- फिर निकला क्रिकेट मैच फिक्सिंग का जिन्नः गंदा है पर धन्धा है ये

किराये के मकान में रह रहा था हरिराम

पीएलएफआइ का हार्डकोर उग्रवादी हरिराम साहू चुटिया काली मंदिर के सामने यशवंत केशरी के मकान में पिछले एक साल से रह रहा था. उसकी गिरफ्तारी के साथ ही घर से दो पिस्टल आधा दर्जन से ज्यादा गोलियां बरामद की गयी हैं.

हरिराम साहू आसाम का पहचान पत्र देकर यशवंत केशरी के घर में किराये में मकान लेकर पत्नी व बच्चों के साथ रह रहा था.

इसे भी पढ़ें- EU सांसदों के कश्मीर दौरे के पीछे कौन है मिस्ट्री वुमेन जिसके NGO ने उठाया सारा खर्च, कही- PM से मिलवाने की बात

हरिराम साहू की निशानदेही पर अलग-अलग जगहों पर छापेमारी

हरिराम साहू की निशानदेही पर खूंटी पुलिस अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही है. कई पीएलएफआइ उग्रवादियों के गिरफ्तार होने की सूचना है.

पूरे घटनाक्रम को लेकर खूंटी पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस करके जानकारी देगी. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक तीन पीएलएफआइ उग्रवादियों को खूंटी पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़ें- AIUDF प्रमुख ने असम सरकार के नियम को बताया बकवास, कहा- मुस्लिम करते रहेंगे बच्चे पैदा

पिछले 5 सालों में कई नक्सली और समर्थक रांची से हो चुके हैं गिरफ्तार

  • 29 अगस्त 2019- नामकुम थाना क्षेत्र नक्सली प्रशांत ठाकुर गिरफ्तार
  • 7 अगस्त 2019- तुपुदाना पुलिस ने एक लाख के इनामी एरिया कमांडर समेत तीन पीएलएफआइ उग्रवादियों को गिरफ्तार किया था.
  • 15 फरवरी 2019- छत्तीसगढ़ की बलरामपुर जिले की पुलिस की एक टीम ने रांची के नामकुम से समाजवादी पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष केश्वर यादव उर्फ रंजन यादव को गिरफ्तार कर लिया. केश्वर मूल रूप से पलामू के पांकी के रहने वाला है और नामकुम में अपना मकान बनाकर रह रहा था. पुलिस ने उसे नक्सल संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया था.
  • 25 फरवरी 2019- पंडरा ओपी क्षेत्र के चटकपुर से 10 लाख रुपये के इनामी नक्सली संतोष यादव उर्फ टाइगर को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार किया. मुठभेड़ में घायल होने के बाद वह अपने घर में छिपकर अपना इलाज करवा रहा था.
  • 8 जुलाई 2015- रांची से पीएलएफआइ का एरिया कमांडर वरुण यादव गिरफ्तार, जो दिनेश गोप के राइट हैंड धनेश्वर गोप दस्ते का मेंबर था.
  • 11 जुलाई 2015- खलारी थाना पुलिस ने टीपीसी के एरिया कमांडर गोपाल गंझू उर्फ निर्भय जी को पकड़ा.
  • 23 जून 2015- तमाड़ थाना पुलिस ने पीएलएफआइ के तीन नक्सलियों गोदा पुराण, शनिका ओड़ेया और सोमा सालूकर को गिरफ्तार किया था.
  • 26 मई 2015- पतरातू एरिया से रांची पुलिस ने मोस्ट वांटेड माओवादी रोहित जी को गिरफ्तार किया था.
  • 5 अगस्त 2014- रांची पुलिस ने पीएलएफआइ के एरिया कमांडर व दिनेश गोप के राइट हैंड जेठा कच्छप को गिरफ्तार किया था. वह कर्रा के डुमरगड़ी गांव का रहनेवाला था.
  • 18 अगस्त 2014- पुलिस ने इटकी एरिया से दिनेश गोप के सहयोगी मंगल उरांव को गिरफ्तार किया. मौके से फरार शमशाद उर्फ मौलवी की गिरफ्तारी इटकी के सौका जंगल से हुई थी.

Related Articles

Back to top button