
Guwahati/Patna: एआईयूडीएफ के प्रमुख एवं सांसद बदरुद्दीन अजमल ने अपनी इस टिप्पणी से विवाद खड़ा कर दिया है, कि दो या दो से कम बच्चे वाले लोगों को रोजगार देने के असम सरकार के नये मानदंड के बावजूद मुस्लिम बच्चे पैदा करते रहेंगे. उनकी टिप्पणियों की भाजपा ने तीखी आलोचना की है. राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री पीयूष हजारिका ने इन टिप्पणियों को भड़काऊ और असंवेदनशी करार दिया.
इसे भी पढ़ें – #Ranchi: कई मामलों में जमानत पर जेल बाहर आनेवाला थापा काट रहा है पूजा पंडाल का फीता, फोटो वायरल
गिरिराज सिंह ने AIUDF प्रमुख को दी थी सलाह
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) के प्रमुख पर हमला बोला और कहा, क्या बदरुद्दीन अजमल की नजर में इस्लाम भारत में बच्चे पैदा करने की फैक्टरी है?. गिरिराज सिंह ने दो बच्चों की नीति लाने के लिए असम सरकार का शुक्रिया किया.
धुब्री से सांसद अजमल ने हाल में टिप्पणी की थी कि, मुस्लिम बच्चे पैदा करते रहेंगे और वे किसी की नहीं सुनेंगे, भले ही सरकार मुस्लिमों को नौकरी देने से रोकने के लिए कानून ही क्यों न ला रही हो.
इसे भी पढ़ें – #JharkhandElection 2014 में 1499 उम्मीदवार थे मैदान में, 949 की जमानत हो गयी थी जब्त
असम सरकार ने 21 अक्टूबर को लिया था फैसला
दरअसल असम सरकार ने 21 अक्टूबर की मंत्रिमंडल बैठक में फैसला किया कि दो से ज्यादा बच्चों वाले लोग राज्य सरकार की नौकरियों के लिए आवेदन नहीं कर सकते. भाजपा की असम इकाई के प्रवक्ता सैयद मोमिनुल ओवाल ने अजमल पर, अपने राजनीतिक कारोबार को बढ़ाने और दो बच्चों वाले नियम पर धर्म को बीच में लाकर ध्रुवीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया.
इसे भी पढ़ें – #BJP छोड़ सकते हैं समीर मोहंती, बहरागोड़ा में मतपेटी लेकर निकले समर्थक, घर-घर पूछ रहे- क्या करें?




