
♦आखिरी दौर के प्रचार में जुटी हैं राज्य की दिग्गज सियासी हस्तियां
♦सेकेंड लाइनर नेताओं को भी जिलों में सौंपी गयी है कमान
Amit Jha
Ranchi :बिहार विधानसभा चुनाव में झारखंड की सियासी पलटन जमकर धूल उड़ा रही है. झारखंड सरकार के कई मंत्रियों के अलावा राज्य के तीन पूर्व सीएम सहित अलग अलग पार्टियों के सांसद, विधायक औऱ पूर्व केंद्रीय मंत्री धुआंधार प्रचार में जुटे हैं. बाबूलाल मरांडी, रघुवर दास, बाबूलाल मरांडी, निशिकांत दुबे, बन्ना गुप्ता, सुबोधकांत सहाय सहित दूसरे कई चेहरे अपने अपने तरीके से अपनी अपनी टीम के लिए जलवा बिखेर रहे हैं.
इसे भी पढ़ें – स्कॉलरशिप घोटाला : भाजपा ने कहा- सीएम चला रहे जुबानी तीर, 10 महीने से खाली हाथ बैठी है हेमंत सरकार
पीएम के साथ मंच साझा कर रहे एनडीए नेता

बिहार के चुनाव प्रचार में एनडीए ने झारखंड के जिन नेताओं को स्टार प्रचारकों की सूची में रखा है, उनमें झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास तथा झारखंड भाजपा विधायक दल के नेता बाबूललाल मरांडी भी शमिल हैं. धर्मपाल (झारखंड प्रभारी, भाजपा) बिहार विधानसभा चुनाव में झारखंड प्रदेश भाजपा नेताओं को पार्टी के निर्देशों के अनुसार जिम्मा लगा रहे हैं. झारखंड प्रदेश भाजपा के 7 सांसद औऱ 11 विधायकों को अब तक चुनावी कार्यक्रमों में शामिल किया जा चुका है. सांसदों में सुनील सिंह, निशिकांत दुबे, संजय सेठ, अन्नपूर्णा देवी, बी डी राम, समीर उरांव और सुनील सोरेन अब तक अपनी चुनावी मैदान में हाजिरी लगा चुके हैं. विधायकों में मनीष जायसवाल, अमित मंडल, रामचंद्र चंद्रवंशी, शशिभूषण मेहता, अनंत ओझा, किशुन दास औऱ पूर्व विधायक हरेकृष्णा सिंह के अलावा अन्य भी शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें – अभी जेल की ही रोटी खानी पड़ेगी हरिनारायण राय को,सजा में मुरव्वत नहीं
झारखंड कांग्रेस के दिग्गजों ने भी संभाली है कमान


चुनाव में इस बार कांग्रेस नेतृत्व ने झारखंड कांग्रेस के कई दिग्गजों पर भी जिम्मेवारी सौंपी है. इन नेताओं में पार्टी के वरिष्ठ नेता सुबोधकांत सहाय सहित पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता शामिल हैं. मंत्री बन्ना गुप्ता सुपौल और अन्य क्षेत्रों में जाकर यूपीए कैंडिडेट्स के लिये चुनावी प्रचार कर चुके हैं. अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी (एआइसीसी) ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय को एक महत्वपूर्ण जिम्मेवारी दी है. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बिहार इलेक्शन के लिए उन्हें इलेक्शन मैनेजमेंट एंड कोऑर्डिनेशन कमिटी का सदस्य नियुक्त किया है. वे चुनावी सभाओं में भी जा रहे हैं. हाल ही में दोबारा शामिल हुए अजय कुमार को एआईसीसी ने बिहार चुनाव के लिए बनाये गये वार रूम का इंचार्ज नियुक्त किया है.
झामुमो ने अब तक नहीं किया है प्लान
झारखंड मुक्ति मोर्चा बिहार विधानसभा चुनाव में 6 सीटों पर चुनाव लड़ रहा है. दो फेज का चुनाव हो जाने के बाद भी उसने अब तक अपने स्टार प्रचारकों के साथ अपना चुनावी अभियान आरंभ नहीं किया है. पार्टी महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य के मुताबिक अभी तक इस पर काम नहीं हुआ है. जल्दी ही प्रोग्राम बनेगा. झारखंड से निर्दलीय विधायक सरयू राय भी बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचार कार्यक्रमों, रोड शो में शामिल हो रहे हैं. वे जदयू प्रत्याशियों के साथ साथ कई निर्दलीय कैंडिडेट्स के लिये फिजा बनाने में लगे हैं. अधिकांश जगहों पर वे निर्दलीय प्रत्याशियों के लिये जनता से आशीर्वाद मांग रहे हैं.
इसे भी पढ़ें – लापता दो नाबालिग भाइयों का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं



