JharkhandJharkhand PoliticsJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsNEWSRanchi

मिशन 2024 के लिए कमर कसने लगी झारखंड पार्टी, तीन लोकसभा सीटों पर NDA-I.N.D.I.A को देगी टक्कर

Ranchi: पूर्व मंत्री एनोस एक्का की अध्यक्षता वाली झारखंड पार्टी भी मिशन 2024 के लिए कमर कसने लगी है. पार्टी ने आगामी 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए ताल ठोकने का मन बना लिया है. इसके लिए उसने फिलहाल तीन सीटों के लिए तैयारियां भी शुरू कर दी हैं. खूंटी, चाईबासा और लोहरदगा की लोकसभा सीटें इनमें शामिल हैं. इसके अलावा रांची लोकसभा सीट पर भी पार्टी ने चुनाव लड़ने का मन बनाया है. जल्द ही इस संबंध में उसकी ओर से फैसला लिए जाने की उम्मीद है.
इसे भी पढ़ें: झारखंड पार्टी के फिर केंद्रीय अध्यक्ष बने पूर्व मंत्री एनोस एक्का, अशोक भगत बने प्रधान महासचिव

एनडीए- इंडिया गठबंधन से समान दूरी

झापा (झारखंड पार्टी) के महासचिव अशोक भगत के मुताबिक पार्टी लोकसभा चुनाव में ताल ठोकने को तैयार है. फिलहाल तीन लोकसभा सीटों के लिए तैयारियां शुरू हैं. रांची के लिए भी विचार है. लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी समान‌ विचारधारा वाले पार्टियों के साथ गठबंधन कर सकती है. उम्मीद है कि राज्य में तीसरे मोर्चे के गठन में जल्द कामयाबी मिलेगी. एनडीए और इंडिया गठबंधन से अलग यह मोर्चा झारखंड के उत्थान के लिए काम करेगा.

Related Articles

Back to top button