Chaibasa

चक्रधरपुर के सोनुआ में दो युवकों की मौत, एक ही बाइक पर सवार होकर निकले थे तीन दोस्त

Chakradharpur: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर गोइलकेरा मुख्य मार्ग पर रविवार को तेज रफ्तार एक मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गया. जिससे दो युवक की मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद सोनुआ थाना पुलिस घटनास्थल पहुंचकर दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गए. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार चक्रधरपुर गोइलकेरा मुख्य मार्ग पर रविवार को गोइलकेरा के घोड़ाडुबा निवासी रघुबीर बोदरा अपने दो साथियों काशीबेड़ा के अर्जुन मेलगांडी और कृष मुंडा के साथ मोटरसाइकिल से सोनुआ की ओर जा रहा था. जब गाड़ी टुनिया के मुंडासाई के तीखे मोड़ के पास उनकी मोटरसाइकिल अचानक गाड़ी से अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गाड़ी काफी तेज रफ्तार के कारण रघुबीर बोदरा और अर्जुन मेलगांडी की मौत हो गई। जबकि कृष मुंडा घायल है. घटना के बाद घायल कृष मुंडा को सोनुआ अस्पताल लाया गया जहां इलाज किया गया. इधर घटना के सूचना मिलते ही सोनुआ थाना पुलिस घटनास्थल पहुंचकर दोनों शव को अपना कब्ज में लेकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई.

Related Articles

Back to top button