JharkhandLead NewsRanchi

Jharkhand NEWS : सुदेश बोले, 14 अप्रैल को AJSU PARTY करेगी जेल भरो आंदोलन

जनभावना से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों और मांगों को लेकर पार्टी कर रही है आंदोलन

Ranchi: आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा है कि लोकतंत्र में विपक्ष की भूमिका सत्ता से भी ज्यादा अहम और बड़ी होती है. उनकी पार्टी मजबूती से इसे निभा रही है. झारखंड की जनभावना से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों और मांगों को लेकर पार्टी अंबेडकर जंयती के दिन 14 अप्रैल को पूरे राज्य में जेल भरो आंदोलन चलाएगी.

इसे भी पढ़ें:RANCHI NEWS : बिरसा मुंडा स्मृति पार्क में भ्रमण का अब ले सकेंगे आनंद, ट्रायल शुरू

सरकार के जवाब से जनता निराश

रांची स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मंगलवार को पार्टी अध्यक्ष सुदेश महतो सभी जिला अध्यक्ष, सचिव और विधानसभा प्रभारियों के साथ आंदोलन की तैयारियों और जन धन संग्रह कार्यक्रम की उन्होंने समीक्षा भी की. साथ ही इस दौरान उन्होंने सरकार की गलत नीतियों, वादाखिलाफी, संपदाओं की लूट, भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी लड़ाई का आह्वान भी किया.

सुदेश ने कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान सीएम अपने वादे और सत्तारूढ़ दलों की घोषणाओं से पलटते- मुकरते रहे. पूरे राज्य ने इसे देखा. विधानसभा सत्र में भी उन्होंने हर जरूरी सवाल उठाये.

सरकार के जवाब से जनता निराश है. ढाई साल में सरकार ने राज्य के सभी वर्गों को छला है. राज्य में भ्रष्टाचार का बोलबाला है. संसाधनों की लूट मची है.

इसे भी पढ़ें:RANCHI NEWS : HEC के EX CMD जीके पिल्लई का हार्ट अटैक से निधन, JSCA ने शोकसभा कर जताया शोक

इन विषयों पर हो रहा जेल भरो आंदोलन

सुदेश महतो ने कहा कि खतियान आधारित स्थानीय और नियोजन नीति लागू करना, पिछड़ों को आबादी के अनुसार आरक्षण, जातीय जनगणना, सरना धर्म कोड, बेरोजगारी, राज्य की संसाधनों की लूट बंद करने और झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मान देने की मांगों को लेकर लेकर जेल भरो आंदोलन चलाया जायेगा. 14 अप्रैल को हर थाने में आजसू के कार्यकर्ता गिरफ्तारी देने पहुंचेंगे.

समीक्षा बैठक के बाद उन्होंने अखिल झारखंड छात्र संघ की जिला इकाई के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ भी दिलाई.

इसे भी पढ़ें:5 साल बीतने पर भी 33 एकलव्य आदर्श आवासीय स्कूलों का निर्माण नहीं हो सका शुरू

कहा कि अखिल झारखंड छात्र संघ पार्टी की सबसे महत्वपूर्ण इकाई के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभाये. सरकार बनाने में युवाओं का बड़ा योगदान रहा है, तो अब हिसाब मांगने का भी वक्त आया है. युवाओं को सरकार से हिसाब मांगने के लिए आगे आना होगा.

कार्यक्रम में तय हुआ कि केंद्रीय अध्यक्ष छात्रों के साथ पार्टी के इतिहास, झारखंड आंदोलन की प्रासंगिकता और राजनीति में भागीदारी को लेकर एकदिवसीय चर्चा करेंगे.

बैठक में मुख्य रूप से आजसू पार्टी के प्रधान महासचिव और पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, केंद्रीय महासचिव औऱ विधायक डॉ. लंबोदर महतो, केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत, केंद्रीय उपाध्यक्ष उमाकांत रजक, आजसू छात्र संघ के प्रदेश प्रभारी हरीश कुमार, प्रदेश अध्यक्ष गौतम सिंह समेत अन्य भी मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें:स्मार्ट सिटी में मंत्री आवास का निर्माण कार्य शुरू, राज्य गठन के बाद पहली बार बन रहा है मंत्रियों का बंगला

Related Articles

Back to top button