
Ranchi : एचइसी (हटिया, रांची) के पूर्व अध्यक्ष सह एमडी जी. के. पिल्लई का मंगलावर को दिल का दौरा पड़ने से कोयंबटूर (केरल) के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में निधन हो गया. पिल्लई ने एचइसी को बेहतर करने की जिम्मेदारी लेने के साथ-साथ धुर्वा स्थित जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम के निर्माण में भी अहम भूमिका निभाई थी. उनके निधन पर जेएससीए परिवार ने दुख व्यक्त किया है.
जेएससीए के पूर्व अध्यक्ष अमिताभ चौधरी ने उनकी मृत्यु पर गहरा शोक जाहिर करते हुए उनके परिजनों से फोन पर बात करते हुए अपनी संवेदना भी व्यक्त की. पिल्लई की आत्मा की शांति के लिए जेएससीए स्टेडियम परिसर में शोक सभा हुई.
इसे भी पढ़ें:5 साल बीतने पर भी 33 एकलव्य आदर्श आवासीय स्कूलों का निर्माण नहीं हो सका शुरू
इसमें जेएससीए सचिव संजय सहाय, उपाध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव, सीईओ एके सिंह, किशोर चंद्र, आजीवन सदस्य सुनील सिंह, सुरेश कुमार, पंकज सहाय, सुरेंद्र कुमार, प्रिया ओझा के अलावा अंडर-19 के ब्वॉयज और झारखंड महिला टी-20 में खेल रही सभी महिला खिलाड़ियों ने दो मिनट का मौन रखा.
अजय नाथ शाहदेव ने मौके पर कहा कि पिल्लईजी के चलते इतना शानदार स्टेडियम आज यहां है. इसके निर्माण में उनका योगदान अमिट रहेगा.
इसे भी पढ़ें:अपने क्षेत्र में चल रही योजनाओं की शत प्रतिशत मजदूरी भुगतान सुनिश्चित करें पंचायत व रोजगार सेवक




