
Jamshedpur : निर्मल गेस्ट हाउस में आयोजित एक बैठक में में पूर्व मंत्री सह केंद्रीय प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस ने आजसू पार्टी के युवा नेता कंचन तिवारी को आजसू पार्टी पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी के सचिव पद पर नियुक्त किया. इनकी नियुक्ति की अनुशंसा पार्टी के जिला प्रधान सचिव बुधेश्वर मुर्मू ने करते हुए बताया कि पूर्व सैनिक रहे कंचन तिवारी ने जब से पार्टी का दामन थामा है तभी से क्षेत्र में सक्रियता बढ़ गयी है और पार्टी में इनका समर्पण देख इन्हें बेहतर कार्य करने का अवसर प्रदान करना चाहिए. बैठक में जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह, फणी भूषन महतो, संजय मालाकार, अप्पू तिवारी, चंद्रेश्वर पांडेय, प्रकाश विश्वकर्मा, परवीन प्रसाद, मो. तनवीर आलम उर्फ राजू, धनेश कर्मकार समेत अन्य लोग मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें – अभियान फॉर ए बेटर टुमॉरो ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित की




