
Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से गुरुवार से मैट्रिक और इंटर की परीक्षा ली जा रही है. इस क्रम में रांची सहित राज्य भर में मैट्रिक के पहले दिन की परीक्षा समाप्त हो गई है. अब सेकंड शिफ्ट में इंटर की परीक्षा ली जाएगी.
मैट्रिक में पहले दिन इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी और वोकेशनल विषयों की परीक्षा ली गई. इसी तरह इंटर की पहले दिन की परीक्षा वोकेशनल विषयों की होगी. इसमें आर्ट्स साइंस और कॉमर्स तीनों संकाय की स्टूडेंट्स शामिल होंगे.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर: एक्सएलआरआइ ने कोल इंडिया के साथ किया एमओयू, कोल इंडिया के 500 कर्मचारी एक्सएलआरआइ में लेंगे ट्रेनिंग
मैट्रिक के लिए 105 परीक्षा केंद्र बनाए गए
पहले दिन के मैट्रिक की परीक्षा में राज्य भर में लगभग 20 फ़ीसदी कम स्टूडेंट्स शामिल हुए हैं. वोकेशनल विषयों की परीक्षा होने की वजह से स्टूडेंट्स की संख्या भी कम रही. बताते चले कि मैट्रिक परीक्षा के लिए रांची जिले में 105 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. जहां विभिन्न विषयों के 34896 स्टूडेंट्स शामिल हो रहे हैं. वही दोपहर दो बजे से होने वाली दूसरी शिफ्ट में इंटर की परीक्षा के लिए रांची में 57 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. जहां 35293 स्टूडेंट शामिल होंगे.
इसे भी पढ़ें : सरायकेला : आयरन ओर लदे ट्रक की बल्कर वाहन से टक्कर, ट्रक चालक घायल, हालत गंभीर
कोरोना के लक्षण वाले स्टूडेंट्स के लिए अलग कमरे
मैट्रिक की परीक्षा देने आए स्टूडेंट्स ने कोरोना की गाइड लाइन का पालन किया. मारवाड़ी गर्ल्स स्कूल और जिला स्कूल में बनाए गए परीक्षा केंद्र में इसके लिए विशेष व्यवस्था की गई थी. हालांकि झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से पहले ही कोरोना का इलाज से संबंधित दिशा निर्देशों का पालन करने का आदेश परीक्षा केंद्रों के अधीक्षक और स्टूडेंट्स को दे दिए गए थे.
विभिन्न परीक्षा केंद्रों में कोरोना के लक्षण वाले स्टूडेंट्स के लिए अलग से कमरे की व्यवस्था की गई है. अब तक मिली जानकारी के अनुसार ऐसे स्पेशल कमरे के लिए किसी स्टूडेंट्स ने जानकारी नहीं दी.
इसे भी पढ़ें : पहले नियोजन और स्थानीय नीति स्पष्ट हो तब सरकार निकाले नियुक्तियों का विज्ञापन : नारायण दास




