HEALTHJharkhandLead NewsNEWSTOP SLIDER

Jharkhand News: कला संस्कृति विभाग के सहायक निदेशक की कोरोना से मौत, 24 घंटे में 8वीं मौत

रांची में निजी अस्पतालों में नहीं मिला बेड, पटना जाने के क्रम में रास्ते में तोड़ा दम

Ranchi: कला संस्कृति के सहायक निदेशक विजय पासवान की मौत रविवार को देर शाम पटना ले जाने के क्रम में हो गयी. उन्हें कोरोना हो गया था. विगत 30 मार्च को वे कोरोना से संक्रमित हुए थे. चार अप्रैल तक इनका इलाज घर पर ही क्वारेंटिन रहते हुए हुआ. चार अप्रैल को उनकी तबीयत अचानक खराब हो गयी. तबीयत ज्यादा खराब होता देख उनके परिजन निजी अस्पतालों में भर्ती कराने ले गये. काफी प्रयास के बावजूद उन्हें बेड नहीं मिल पाया. इसके बाद वे इलाज के लिये पटना रवाना हुए. पटना जाने के क्रम में रास्ते में उनकी मौत हो गयी. बात दें विजय पासवान अगले साल 2022 के नवंबर में सेवानिवृत होने वाले थे.

अब तक 5244 एक्टिव केस:

पिछले 24 घंटे में राज्य में कोरोना के 788 नये मरीज मिले हैं. वहीं, 24 घंटे में 8 लोगों की मौत हो गयी है. राज्य में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 5244 हो चुकी है. लगातार बढ़ते संक्रमण को देखकर स्वास्थ्य विभाग ने जांच की संख्या को बढ़ाने की बात कही है पर रविवार को भी अन्य दिनों की तरह ही 12 हजार के करीब सैंपल की जांच की गयी, जिसमें 788 लोग संक्रमित मिले, वहीं रविवार को 149 लोग ठीक होकर घर भी लौटे हैं.

किस जिले में कितने मरीज मिले:

रविवार को बोकारो में 48, चतरा में 1, देवघर में 8, धनबाद में 27, दुमका में 43, पूर्वी सिंहभूम में 94, गढ़वा में 3, गिरिडीह में 5, गोड्डा में 4, गुमला में 2, हजारीबाग में 1, जामताड़ा में 19, खूंटी में 13, कोडरमा में 15, रांची 446 मरीज मिले हैं. अन्य जिलों में 5 से कम मरीज मिले हैं.

इसे भी पढ़ें: JPSC : असिस्टेंट इंजीनियर नियुक्ति परीक्षा नौ को, 8387 स्टूडेंट्स होंगे शामिल

 

Related Articles

Back to top button