
Chakradharpur: झारखंड मुक्ति मोर्चा के नगर और प्रखंड कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को प्रखंड कार्यालय के समीप भगवान बिरसा मुंडा प्रतिमा के समक्ष दिशोम गुरु शिबू सोरेन की जन्मदिन तथा दिवंगत सांसद सुनील महतो का जयंती मनाई. दिशुम गुरु की जन्मदिन पर केक काटा गया और मिठाई बांटी गई जबकि दिवंगत सांसद सुनील महतो की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देकर नमन किया गया. इस मौके पर झामुमो नेता जिला उपाध्यक्ष राहुल आदित्य ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता और शहर के लोगों द्वारा दिशुम गुरु शिबू सोरेन की जन्मदिन पार्टी दिवंगत सांसद सुनील महतो की जयंती मनाई गई. वहीं उपस्थित लोगों के बीच मिठाई का वितरण किया गया.
इसे भी पढ़ें: चाईबासा में पुलिस ने नक्सलियों के मंसूबे पर फेरा पानी,7 किलोग्राम का IED बम बरामद

उन्होंने कहा कि सभी का कर्तव्य है कि गुरुजी के बताए हुए रास्ते पर चल कर झारखंड को स्वर्णिम रास्ते पर लेकर जाएं. इस मौके पर प्रमुख ज्योति सिजुई, विधायक प्रतिनिधि मदन बोदरा, प्रखंड अध्यक्ष संजय हांसदा, दिनेश जेना, सचिव ताराकांत सिजुई, प्रदीप महतो, मंटू गागराई, चमरु जामुदा , उपप्रमुख विनय प्रधान,कश्मीर कांडियांग, जयकुमार सिंहदेव, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष विजय सिंह सामड आदि उपस्थित थे.




