
Ranchi: राज्यस्तरीय पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ की बैठक बुधवार को हुई. इस दौरान प्रदेश कमेटी का पुर्नगठन किया गया. जिसमें सर्वसम्मति से तरुण कुमार मुर्मू को प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश, चंद्रदीप कुमार को सचिव और संजय कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया. बैठक में मुख्य रूप से पंचायत सचिवालय स्वयंसेवकों की मांग और आंदोलन पर चर्चा की गयी. इस दौरान संघ के सदस्यों ने आंदोलन को फिर से तेज करने पर चर्चा की. वहीं चर्चा के दौरान अध्यक्ष तरूण कुमार मुर्मू ने कहा कि हेमन्त सरकार अगर संघ की लंबित मांगों को पूरा नही करती है, तो चरणबद्ध आंदोलन किया जायेगा. इसके लिये पंचायत स्वयंसेवकों को एकजुट होना होगा. साथ ही अलग अलग जिलों में बैठक समेत अन्य मुद्दों पर बात की गयी. बैठक मोरहाबादी के ऑक्सीजन पार्क में में किया गया. जिसकी अध्यक्षता प्रदेश सचिव चंद्रदीप कुमार ने की.
राज्य सरकार कर रही सौतेला व्यवहार: वहीं, सचिव चन्द्रदीप कुमार ने कहा कि सरकार पंचायत स्वयंसेवकों के साथ मे सौतेला व्यवहार कर रही है. संघ की लंबित मामलों के लिए सरकार अपने वादे से मुकर रही है. अगर संघ की मांगे पूरी नही होती है तो राज्य मे जोरदार आंदोलन किया जायेगा.
संघ की लंबित मांग
प्रोत्साहन राशि हो हटाकर मानदेय लागू किया जाये, पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक का नाम हटाकर पंचायत सहायक किया जाये, स्थायी किया जाए, बैठक में मुख्य रूप से संजय कुमार, अशोक राय, राजेन्द्र नायक समेत सैकड़ो स्वयंसेवक उपस्थित रहे.
इसे भी पढ़ें: विनोद कुमार गंझू और बिंदेश्वर गंझू की क्वैशिंग याचिका हाइकोर्ट ने की खारिज




