
Ranchi : बर्लिन डायग्नास्टिक और डे केयर (बीडीडीएस)की स्थापना वर्ष 2021 में V & L डायग्नोस्टिक सेंटर LLP, रांची की इकाई के रूप में हुई थी. यह केंद्र पूरे झारखंड राज्य में पीईटी सीटी सेवा वाला पहला और सफलतम केंद्र है. BDDS आधुनिक उपकरणों के साथ कई सेवाएं भी प्रदान करती रही है और डायग्नोस्टिक्स और डे-केयर में माहिर है. वी एंड एल ने शहर के अन्य अस्पतालों में अपनी डायग्नोस्टिक और इमेजिंग प्रयोगशालाएं भी स्थापित की हैं. कोरोना महामारी के दौरान, हमारी कंपनी ने बाधाओं के खिलाफ खड़े होने का फैसला किया और हरमू में एक कोविड केंद्र की स्थापना की. इस दृष्टिकोण ने हमें जरूरतों को बेहतर ढंग से समझने के लिए प्रेरित किया और परियोजना की सफलता दर 98 प्रतिशत से अधिक थी और इसी दरम्यान एक पूर्ण विकसित अस्पताल स्थापित करने का विचार आया.
वी एंड एल एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है जिसे वर्ष 2018 में स्थापित किया गया था. यह रांची में एक उच्च पेशेवर, विश्व स्तर की डायग्नोस्टिक और इमेजिंग फर्म है, जो चिकित्सा नए अनुसंधानों और उपकरणों के बदलते परिदृश्यों को पूरा करने के लिए उच्च तकनीक पूर्ण स्वचालित इमेजिंग प्रयोगशाला है. सभी एकत्रित जानकारी और अनुभवी वेटरन लोगों के साथ, बर्लिन जनरल अस्पताल quality care close to home विचारों को मजबूत करते हुए शुरू करने के लिए तैयार हैं. बर्लिन जनरल हॉस्पिटल ( BGH) आईसीयू, एनआईसीयू, एचडीयू और जनरल वार्ड के साथ 70 बेडों वाला अस्पताल है.
इस हॉस्पिटल में मानव जीवन से जुड़े हर विभाग और उससे जुडे प्रसिद्ध डॉक्टर्स उपलब्ध रहेंगे. इसमें चिकित्सा जगत द्वारा पेश किए जाने वाले सर्वोत्तम तकनीकी उपकरणों के साथ सभी डायग्नोस्टिक सेवाएं भी होंगी. हमारी अपनी रीजनेबल इन-हाउस फार्मेसी भी होगी. साथ ही एम्बुलेंस सुविधा सहित 24×7 आपातकालीन सेवाएं प्रदान की जाएंगी. अस्पताल में अनुभवी और अत्यधिक पेशेवर चिकित्सा विशेषज्ञ होंगे. अब रांची शहर के मरीजों को अत्याधुनिक सुविधाओं और क्वालिटी केयर के लिए दूसरे शहर जाने की जरूरत नही पड़े, इसी को ध्यान में रखकर बर्लिन जनरल हॉस्पिटल को आपके लिए लाया गया है.
इसे भी पढ़ें: EC Appointment: चुनाव आयुक्त गोयल की नियुक्ति मामला, केंद्र ने संविधान पीठ को सौंपी फाइल




