Court NewsJharkhandLead NewsRanchi

जस्टिस डॉ बीआर सारंगी 5 जुलाई को लेंगे झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ

Ranchi: नवनियुक्त जस्टिस डॉ बीआर सारंगी 5 जुलाई को झारखंड हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस के रूप में शपथ लेंगे. राज्यपाल उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे. शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में सुबह 9:45 बजे होगा. इसकी जानकारी हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ने दी.

इसे भी पढ़ें: जस्टिस डॉ बीआर सारंगी बने झारखंड हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी

दरअसल, झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा की सेवानिवृत्ति के उपरांत उड़ीसा हाई कोर्ट के सीनियर जस्टिस डॉक्टर बीआर सारंगी को झारखंड हाई कोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया है. राष्ट्रपति ने इसकी मंजूरी दी है. पूर्व में सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जस्टिस डॉक्टर बीआर सारंगी के नाम के अनुशंसा केंद्र सरकार से की थी.

जस्टिस डॉक्टर बीआर सारंगी 20 जून 2013 को उड़ीसा हाई कोर्ट के जस्टिस बने थे .इससे पहले करीब 27 वर्षों तक उड़ीसा हाई कोर्ट एवं सुप्रीम कोर्ट में उन्होंने प्रेक्टिस किया था. बता दे की झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा 28 दिसंबर को  सेवानिवृत हो गए थे. 29 दिसंबर से झारखंड हाई कोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस के रूप में जस्टिस एस चंद्रशेखर कार्य कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: डॉ बीआर षड़ंगी बनेंगे झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की अनुशंसा

Related Articles

Back to top button