
Ranchi: अब दलबदल मामले से संबंधित मामले में विस्तृत सुनवाई हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्र की अध्यक्षता वाली खंडपीठ में 7 जुलाई को होगी. विधानसभा की ओर से वरीय अधिवक्ता कपिल सिब्बल के बीमार रहने के कारण आज सुनवाई टल गई.
पिछली सुनवाई में कोर्ट ने दो बिंदुओं पर सुनवाई के लिए 7 जुलाई की तिथि निर्धारित की थी. जिनमें एक बिंदु में कहा गया है कि यदि कोई राजनीतिक दल अगर विपक्ष के नेता के लिए किसी का नाम देती है तो विधानसभा स्पीकर क्या सिर्फ इस आधार पर इस मामले को लंबित रख सकते हैं कि उनके खिलाफ दलबदल का केस चल रहा है. दूसरे बिंदु में कोर्ट ने कहा है कि क्या हाई कोर्ट को पावर है कि वह विधानसभा अध्यक्ष को विपक्ष के नेता बनाने के लिए निर्देश दे सकता है.
दरअसल, सूचना आयुक्तों की नियुक्ति से संबंधित राजकुमार की अवमानना याचिका, राज्य के 12 संवैधानिक संस्थाओं में अध्यक्ष एवं सदस्यों के पद रिक्त रहने एवं अन्य दलबदल मामले पर हाईकोर्ट में सुनवाई हो रही है. खंडपीठ ने मामले की सुनवाई के लिए 7 जुलाई की तिथि निर्धारित की है.




